{"_id":"641b3d5260f52429850fdd75","slug":"form-number-6-of-chirag-yojana-became-a-problem-the-department-canceled-the-schedule-bhiwani-news-c-21-hsr1027-86646-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा : चिराग योजना के फार्म नंबर 6 बना मुसीबत, विभाग ने रद्द किया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा : चिराग योजना के फार्म नंबर 6 बना मुसीबत, विभाग ने रद्द किया शेड्यूल
Wed, 22 Mar 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। निजी स्कूल संचालकों की ओर से फार्म-6 नहीं भरने के कारण शिक्षा विभाग ने चिराग योजना का शेड्यूल फिलहाल रद्द कर दिया है। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं।
फार्म-6 भरने के लिए शिक्षा विभाग ने 22 मार्च तक समय दिया है। इसके बाद ही विभाग की ओर दोबारा चिराग योजना के तहत दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया जाएगा। चिराग योजना के तहत सहमति प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में शैक्षिक वर्ष 2023-24 में कक्षा तीसरी से 12वीं कक्षा में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी किया गया था, लेकिन विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर निजी स्कूलों के फार्म-6 अपलोड न होने के कारण स्कूलों की वेरिफिकेशन नहीं की जा सकी। इसके चलते चिराग योजना का शेड्यूल फिलहाल रद्द किया जा रहा है। पोर्टल पर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के फार्म-6 अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी होने पर चिराग स्कीम के तहत दाखिले के लिए रिवाइज शेड्यूल दोबारा से शीघ्र जारी किया जाएगा।
फार्म 6 नहीं भरा तो लेनी होगी पिछले सत्र की फीस
विभाग की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि जिन मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों ने फार्म-6 नहीं भरा है, उनके फार्म जल्द आनलाइन जमा करवाए जाएं। शिक्षा निदेशालय के नियमों के अनुसार फार्म-6 भरने के बाद ही निजी स्कूल संचालक नए सत्र से फीस बढ़ा सकेंगे अन्यथा उन्हें पिछले वर्ष वाली फीस ही लेनी होगी। निजी स्कूलों के लिए फार्म-6 भरने की अंतिम तिथि 22 मार्च है। स्कूल संचालकों को विभाग के पोर्टल पर फार्म-6 भरने के लिए कहा जा रहा है। अगर कोई निजी स्कूल फार्म-6 जमा नहीं कराता है तो वह नए सत्र में फीस या अन्य शुल्क बढ़ाने के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
निजी स्कूलों को फार्म 6 भरवाने के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्देश पत्र जारी हुआ था। इस बीच स्कूलों की ओर से फार्म 6 नहीं भरा गया, जिसके कारण चिराग योजना का शेड्यूल आगामी कुछ समय के लिए रद्द कर दिया है। अब आगामी निर्देशों के बाद ही प्रक्रिया शुरू होगी।
- रामअवतार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।