फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Forest department will plant seven lakh saplings in the district

Bhiwani News: वन विभाग जिले में लगाएगा सात लाख पौधे

Thu, 04 Jul 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 04 Jul 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Forest department will plant seven lakh saplings in the district
भिवानी। वन विभाग की ओर से मानसून सीजन में शहर और गांवों को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत जिले में लगभग सात लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

इसमें विभाग की ओर से तीन लाख 49 हजार 750 पौधे रोपित किए जाएंगे और तीन लाख 45 हजार पौधे आमजन, स्कूलों व पंचायतों को निशुल्क वितरित किए जाएंगे। इन पौधों में चार, छह व आठ फीट तक के पौधे शामिल होंगे। धान की जमीन के लिए 200 एकड़ के लिए क्लोन सफेदा भी किसानों को वितरित किया जाएगा। योजना के तहत संघन वन क्षेत्र के लिए 10 हजार पौधे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


वन विभाग की ओर से पौधरोपण अभियान मानसून सीजन के शुरू होते ही शुरू किया जा चुका है। मानसून सीजन के दौरान जिला में लगभग सात लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पौधरोपण अभियान में शहरी स्थानीय निकाय विभाग, शिक्षा विभाग, पशु पालन विभाग, चिकित्सा विभाग, लोक निर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग व पंचायत विभाग द्वारा मानसून के मौसम के दौरान पौधा रोपण किया जाएगा। इस अभियान के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान के दौरान धान वाले क्षेत्रों में क्लोन सफेदा, सूखे क्षेत्र में जांडी व नहरों के पास शीशम व नीम के पेड़ लगाए जाएंगे। इन की उंचाई लगभग चार से आठ फुट तक होगी। वन विभाग ने जिला वासियों का आह्नान किया है कि वे अधिक से अधिक पौधा रोपण कर उसकी देखभाल भी करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed