फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   For the first time, CM met the people of Bawanikheda

Bhiwani News: पहली बार सीएम बवानीखेड़ा की जनता से हुए रूबरू, दो प्रत्याशियों की पीठ थपथपाई

Mon, 01 Apr 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 01 Apr 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
For the first time, CM met the people of Bawanikheda
भिवानी। चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को बवानीखेड़ा में विजय संकल्प यात्रा रैली में पहली बार कस्बा की जनता से रूबरू हुए। उन्होंने मंच पर दो लोकसभा प्रत्याशियों की पीठ भी थपथपाई। दरअसल बवानीखेड़ा भिवानी जिला का खंड होने के बावजूद हिसार लोकसभा क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन

वहीं भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी चौ धर्मबीर सिंह और हिसार लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रणजीत चौटाला रैली में मौजूद रहे। बता दें कि पिछली दो बार से यहां विधायक बिशंबर वाल्मीकि जीत दर्ज करते आ रहे हैं। अब बिशंबर वाल्मीकि को नायब के मंत्रिमंडल में भी जगह मिल गई है। बवानीखेड़ा हल्का आरक्षित सीट है। बिशंबर वाल्मीकि को मंत्री बनाए जाने के बाद यहां रैली सीएम का आभार जताने और उनके अभिनंदन के लिए भी रखी गई। ऐसे में अब एसपी वोट को भी साधने का इस रैली के माध्यम से प्रयास किया गया है। सूबे के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली में पहुंचे लोगों का उत्साह भी कम नहीं था, उन्होंने बार-बार मंच से जयकारे के नारे लगाए तो सीएम व मंच पर मौजूद अन्य नेताओं ने भी हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकारा।
विज्ञापन



ये रहे हैं बवानीखेड़ा में राजनीतिक धुरंधर
बवानीखेड़ा में अब तक पांच विधायक बने हैं। जिनमें सबसे कम समय एक बार के विधायक सूबेदार प्रभू राम है। वहीं अब तक सबसे ज्यादा समय 20 साल बवानीखेड़ा से चौधरी जगन्नाथ विधायक रहे हैं। इसके अलावा चौधरी अमर सिंह और तीन बार लगातार जीत हासिल करने वाले रामकिशन फौजी 15 साल विधायक रहे हैं। वहीं बीते दोनों चुनावों में बिशंबर सिंह वाल्मीकि ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कौन सी पार्टी से कौन उम्मीदवार अब तक जीता
1967 में चौधरी जगन्नाथ कांग्रेस से, 1968 में सूबेदार प्रभू राम कांग्रेस से, 1972 में चौधरी अमर सिंह धानक विशाल हरियाणा पार्टी से, 1977 में चौधरी जगन्नाथ जनता पार्टी से, 1982 में चौधरी अमर सिंह लोकदल से, 1987 में चौधरी जगन्नाथ लोकदल से, 1991 में चौधरी अमर सिंह हरियाणा विकास पार्टी से, 1996 में चौधरी जगन्नाथ हरियाणा विकास पार्टी से, 2000 में रामकिशन फौजी हरियाणा विकास पार्टी से, 2005 व 2009 में रामकिशन फौजी कांग्रेस से, 2014 व 2019 में बिशंबर सिंह बीजेपी से विधायक बने। वहीं बवानीखेड़ा से अब तक चौधरी जगन्नाथ और अमरसिंह धानक को ही मंत्री बनने का मौका मिला था वहीं पूर्व विधायक रामकिशन फौजी को सीपीएस बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed