{"_id":"670ff228cf1d621b7f052572","slug":"food-safety-officers-team-raids-against-adulteration-during-festive-season-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-124453-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने मारा छापा
Wed, 16 Oct 2024 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम की छापेमार कार्रवाई जारी है। बुधवार को भिवानी और बवानीखेड़ा क्षेत्र के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के पांच सैंपल सील किए गए। जिन्हें जांच के लिए विभागीय लैब भेजा जाएगा।
त्योहार के दौरान मिलावटखोरी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता जांच के लिए टीम लगातार छापेमार में जुटी है। बुधवार को खोया, पनीर, मिल्क केक, बुंदी लड्डू और बेसन बर्फी का सैंपल सील किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा की टीम ने भिवानी के हांसी गेट क्षेत्र स्थित मिष्ठान भंडार से मिठाइयों के सैंपल लिए। इसी तरह शहर के अन्य हिस्से से भी एक मिठाई का सैंपल सील किया गया। इसी तरह बवानीखेड़ा क्षेत्र के तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के तीन सैंपल एकत्रित कर उन्हें सील कर लैब में जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
दरअसल, खोया, पनीर के अलावा अन्य मिठाइयों में मिलावट की संभावनाएं ज्यादा बढ़ गई हैं। ऐसे में इन खाद्य वस्तुओं के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, अगर मिलावट की पुष्टि लैब की जांच में होती है तो संबंधित प्रतिष्ठान पर जुर्माना और एफआईआर दोनों का प्रावधान है। हालांकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम की छापामारी से मिठाई बिक्री करने वालों के प्रतिष्ठानों पर भी हड़कंप मचा रहा।
त्योहारों के दौरान लगातार टीम की ओर से मिष्ठान भंडारों व खाद्य वस्तुओं के प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान मिलावट संभावित मिठाइयों के सैंपल भी सील कर उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। रोजाना ही करीब चार से पांच सैंपल सील कर जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। विभाग की ये कार्रवाई दिवाली तक जारी रहेगी। अगर लैब में मिलावट साबित होती है तो संबंधित प्रतिष्ठान संचालक पर कानूनी कार्रवाई के अलावा जुर्माना लगाए जाने का भी प्रावधान है।
- डॉ. पुनीत शर्मा, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, भिवानी।