{"_id":"691cccd4523ebe0909025762","slug":"following-the-delhi-blast-alert-bhiwani-police-conducted-a-search-operation-in-104-hotels-and-guest-houses-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-142701-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दिल्ली धमाके के अलर्ट के बाद भिवानी पुलिस ने 104 होटलों-गेस्ट हाउसों में चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दिल्ली धमाके के अलर्ट के बाद भिवानी पुलिस ने 104 होटलों-गेस्ट हाउसों में चलाया सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन
होटल में दस्तावेजों की जांच करते पुलिसकर्मी।
भिवानी। दिल्ली धमाके के बाद जारी अलर्ट को देखते हुए भिवानी पुलिस ने मंगलवार दोपहर शहरभर में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस की विभिन्न टीमों ने 104 होटलों और गेस्ट हाउसों में दबिश देकर ठहरने वालों का रिकॉर्ड खंगाला। सर्च अभियान के दौरान बिना पहचान पत्र ठहरने वालों पर विशेष ध्यान देते हुए पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई। शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस थानों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान कई होटल और गेस्ट हाउसों में ठहरने वालों का रिकॉर्ड अपडेट नहीं मिला जिस पर पुलिस ने संचालकों को सख्त हिदायतें दीं। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और उनकी रिकॉर्डिंग की भी बारीकी से जांच की गई। हालांकि सर्च अभियान के दौरान पुलिस के हाथ कोई बड़ा मामला नहीं लगा लेकिन सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संचालकों को तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि शहर में कहीं भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर सूचना दें।
एसपी भिवानी सुमित कुमार ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी के तहत ऐसे अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने नागरिकों से जागरूक रहने और पुलिस सहयोग की अपील की।