फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fogging will be done in all the wards of the city to prevent dengue and malaria.

Bhiwani News: डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए रोकथाम के लिए शहर के सभी वार्डों में होगी फॉगिंग

Fri, 30 Aug 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 30 Aug 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fogging will be done in all the wards of the city to prevent dengue and malaria.
मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए शहर के वार्डों में फॉगिंग करते नगर परिषद कर्मचारी।
भिवानी। डीसी महावीर कौशिक के निर्देशानुसार नगर परिषद ने डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए शहर में वार्ड के हिसाब से फॉगिंग का शेड्यूल बनाया गया है। वीरवार से शेड्यूल के अनुसार फॉगिंग कार्य शुरू कर दिया है। फॉगिंग अभियान सभी वार्डों में चलाया जाएगा और 13 सितंबर तक शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग कर दी जाएगी।
विज्ञापन

फॉगिंग के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। वहीं दूसरी ओर नगर परिषद की ओर से शहर में अब तक आए डेंगू मरीजों के घर व आसपास क्षेत्र में फॉगिंग की जा चुकी है। डीएमसी हर्षित कुमार ने बताया कि टीम नंबर एक द्वारा डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए 29 अगस्त को वार्ड नंबर एक में, 30 अगस्त को वार्ड नंबर दो में व 31 अगस्त को वार्ड नंबर तीन में फॉगिंग की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक सितंबर को वार्ड नंबर चार में, दो सितंबर को वार्ड नंबर पांच में, तीन सितंबर को वार्ड नंबर छह में, चार सितंबर को वार्ड नंबर सात में, पांच सितंबर को वार्ड नंबर आठ में, छह सितंबर को वार्ड नंबर नौ में, सात सितंबर को वार्ड नंबर 10 में, आठ सितंबर को वार्ड नंबर 11 में, नौ सितंबर को वार्ड नंबर 12 में, 10 सितंबर को वार्ड नंबर 13 में, 11 सितंबर को वार्ड नंबर 14 में व 12 सितंबर को वार्ड नंबर 15 में फॉगिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीम नंबर दो द्वारा 29 अगस्त को वार्ड नंबर 16 में, 30 अगस्त को वार्ड नंबर 17 में व 31 अगस्त को वार्ड नंबर 18 में फॉगिंग की जाएगी। इसी प्रकार से एक सितंबर को वार्ड नंबर 19 में, दो सितंबर को वार्ड नंबर 20 में, तीन सितंबर को वार्ड नंबर 21 में, चार सितंबर को वार्ड नंबर 22 में, पांच सितंबर को वार्ड नंबर 23 में, छह सितंबर को वार्ड नंबर 24 में, सात सितंबर को वार्ड नंबर 25 में, आठ सितंबर को वार्ड नंबर 26 में, नौ सितंबर को वार्ड नंबर 27 में, 10 सितंबर को वार्ड नंबर 28 में, 11 सितंबर को वार्ड नंबर 29 में, 12 सितंबर को वार्ड नंबर 30 में व 13 सितंबर को वार्ड नंबर 31 में फॉगिंग की जाएगी।


यहां पर की जा की चुकी है फॉगिंग
नगर परिषद ईओ राजाराम ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय के पास स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से डेंगू के मरीज मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के अनुसार फॉगिंग करवाई जा चुकी है। इसके अलावा शहर में कैनाल कॉलोनी, मंडी टाउनशिप और अनाज मंडी और राजस्व कॉलोनी में फॉगिंग की जा चुकी है। अब शहर में सभी वार्डों में फॉगिंग का शेड्यूल बनाया गया है, सभी वार्डों में फॉगिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed