फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fog prevailing throughout the day, AQI 248 recorded

दिनभर छाई रही धुंध, एक्यूआई 248 दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fog prevailing throughout the day, AQI 248 recorded
सुबह शहर में छाई धुंध। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों की परेशानी बढ़नी शुरू हो गई है। धुंध और प्रदूषण के असर से बुधवार को दिनभर लोगों को सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। स्मॉग और धुंध दिनभर आसमान में छाई रही। वहीं प्रदूषण का स्तर भी शाम छह बजे 248 दर्ज किया गया। यह घटिया स्तर में माना जाता है। वायु प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिसंबर शुरू हो चुका है और अब ठंड भी पड़ने लगी है। ठंड के साथ अब सुबह और शाम के समय धुंध आनी भी शुरू हो गई है। मगर इस मौसम के साथ मिलकर वायु प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी बढ़ा रहा है। बुधवार सुबह से ही वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गाया एक्यूआई भी बढ़ता गया। शाम को छह बजे एक्यूआई 248 दर्ज किया गया। बुधवार को दिन का तापमान मंगलवार की अपेक्षा पांच डिग्री कम 21.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं रात का तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

पूरे दिन नहीं निकला सूरज
बुधवार को पूरा दिन सूरज नहीं निकला। दिनभर धुंध और स्मॉग की वजह से शाम जैसा माहौल बना रहा। लोग दिनभर सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहने नजर आए। कई जगह अलाव सेंकते भी नजर आए। वहीं दूसरी ओर वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण सांस के मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को आंखों में जलन भी महसूस होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन में प्रदूषण का स्तर
दिनांक एक्यूआई
22 नवंबर 217
23 नवंबर 130
24 नवंबर 198
25 नवंबर 199
26 नवंबर 264
27 नवंबर 243
28 नवंबर 263
29 नवंबर 248
30 नवंबर 178
01 दिसंबर 248
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed