फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fog, cold, weather, people

कोहरे में रेंगते रहे वाहन, शीतलहर ने ठिठुराया, रात का तापमान 4.8 डिग्री

Fri, 18 Dec 2020 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
fog, cold, weather, people
वीरवार सुबह शहर में छाई धुंध के बीच अपने गंत्व्य को जाते वाहन चालक व राहगीर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शीत लहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लगातार चौथे दिन शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। इसका सीधा असर तापमान पर भी पड़ा और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री पहुंच गया। जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया था। न्यूनतम ही नहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई। अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री और मंगलवार को 22 डिग्री दर्ज किया गया था। बाहरी क्षेत्रों में कोहरा भी परेशानी बना और वाहन रेंग-रेंगकर चले।
विज्ञापन

पिछले करीब सप्ताहभर से ठंड में एकाएक काफी वृद्धि हुई है। पहले जहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास था, वह वीरवार को गिरकर 20.5 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी काफी गिरावट आई है। तापमान में आई गिरावट और दिनभर चली तेज शीतलहर ने जनजीवन को पूरी तरह झकझोर दिया है। धूप खिलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। सुबह-शाम तो लोगों को बाजारों में अलाव तापते देखा गया। कोहरा भी आफत बना है। खासकर बाहरी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे है। बाजारों में भी 12 बजे तक विरानी छाई जा रहती है। शाम को भी छह बजे ही अधिकतर लोग अपने घरों में चले जाते है। पार्कों में जहां घूमने वालों की संख्या में भारी कमी आई है, वहीं अब बच्चे भी कम ही खेलते नजर आ रहे है। चिकित्सकों ने इस बढ़ी ठंड में विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को गर्म वस्त्र पहनाकर और सुबह-शाम की अधिक ठंड से बचाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ी
लोहारू। राजस्थान की सीमा के साथ लोहारू इलाके में ठंड ने तेवर कड़े कर लिए हैं। पिछले तीन-चार दिनों से लोहारू इलाके के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके चलते वीरवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री के पास पहुंच गया। बता दें कि सबसे अधिक ठंडे क्षेत्रों में आने वाले चुरु और नारनौल का क्षेत्र लोहारू के साथ लगता है। जिसके कारण यहां भी ठंड अपने पूरे तेवर दिखाती है। पिछले तीन चार दिनों में लोहारू इलाके में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों की हालत खराब कर दी है। ठंड के चलते जहां बाजारों से रौनक गायब हैं वहीं बाजारों के खुलने और बंद होने के समय में भी अंतर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed