फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fog affects traffic, visibility less than seven metres

Bhiwani News: कोहरे से यातायात प्रभावित, दृश्यता सात मीटर से कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Fog affects traffic, visibility less than seven metres
सोमवार सुबह छाई धुंध में  से दांग  बलियाली मार्ग से गुजरती कार।
भिवानी। घने कोहरे के कारण सोमवार को जिले में यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह करीब 11 बजे तक कोहरा छाया रहा जिससे भिवानी से हांसी राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी पर दृश्यता सात मीटर से भी कम दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कोहरे के कारण वाहनों की गति धीमी रही और सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

लगातार बदलते मौसम और घनी धुंध के चलते जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। सर्दी और कोहरे की वजह से लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं जिससे रोडवेज बसों में सवारियां कम हो रही हैं। इसका सीधा असर रोडवेज की आय पर पड़ रहा है और विभाग को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सुबह के समय अधिक धुंध छाने के कारण भिवानी से राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी के रास्ते सुबह चार बजे चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस को पर्याप्त सवारियां नहीं मिल पा रही थीं। इसी कारण पिछले पांच दिनों से इस बस सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है ताकि रोडवेज को नुकसान न उठाना पड़े। रोडवेज यूनियन प्रधान अनिल फौजी ने बताया कि सुबह चंडीगढ़ जाने वाली बस को सवारियां न मिलने के कारण बंद किया गया है। मौसम में सुधार होने के बाद इस बस सेवा को दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed