{"_id":"68923a602da8659b250df34b","slug":"flood-like-situation-in-many-villages-of-bhiwani-government-should-do-girdawari-and-give-compensation-immediately-hooda-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137818-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात, सरकार गिरदावरी कर तुरंत दे मुआवजा : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात, सरकार गिरदावरी कर तुरंत दे मुआवजा : हुड्डा
Tue, 05 Aug 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
पूर्व आईएएस अधिकारी आरएस दुहन के छोटे भाई बलवंत दुहन के निधन पर शोक जताते भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
भिवानी। भिवानी जिला के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात है। जिले में हजारों एकड़ भूमि पर बने जलभराव से नष्ट फसलों की सरकार को तुरंत सर्वे रिपोर्ट व गिरदावरी करवानी चाहिए और प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहिए। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
मंगलवार को रिटायर्ड आईएएस आरएस दूहन के भाई बलवंत सिंह के निधन पर शोक प्रकट करने भिवानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। ।
हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हित में कोई काम नहीं करती। ना किसानों की फसलें एमएसपी पर बिकतीं है ना खराब फैसलों की उचित मुआवजा मिलता है। किसानों की ओर फसलों का जो बीमा करवाया जाता है उसमें भी खूब लूट होती है। विधानसभा सत्र में सरकार को कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था व बढ़े हुए कलेक्टर रेट पर घेरेगी। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक बीबी बत्रा, राव दानसिंह, सोमबीर सांगवान व डॉ शिवशंकर भारद्वाज आदि मौजूद थे।