फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   flag hosting, republic day, programme

डॉ. आंबेडकर ने विश्व के बेहतरीन संविधान की रचना की : डॉ. बनवारी लाल

Tue, 28 Jan 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
flag hosting, republic day, programme
हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न गणराज्य बना। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने विश्व के बेहतरीन संविधान की रचना की। हमारा संविधान एक ऐसा जीवंत दस्तावेज है, जिसने विविधताओं से भरे इस देश को एकता के सूत्र में पिरौने का काम किया है। यह हमारी महान संस्कृति के सर्वोच्च मूल्यों और आधुनिक समाज के नवीन सिद्धांतों का अनूठा संयोग है। यह बात सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने भीम स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि कही। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये तो बेहतर कार्य करने वाले 50 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिलेभर में स्कूल-कॉलेजों, संस्थाओं में गणतंत्र दिवस समारोह में मनाया।
विज्ञापन

जिलास्तरीय समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल सुबह दस बजे राष्ट्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। इससे पहले सहकारिता मंत्री नेहरू पार्क में शहीद स्मारक में पहुंचे और यहां पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजली दी। समारोह के दौरान सहकारिता मंत्री ने युद्ध वीरांगनाओं और स्वतंत्रता सेनानियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में सहकारिता मंत्री ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने एक ऐसे कल्याणकारी और आदर्श राज्य की कल्पना की थी जहां लोगों में जाति, धर्म अथवा वर्ग के आधार पर कोई भेदभाव न हो। जहां सभी लोग खुश हों, सभी को इंसाफ मिले और सभी को बराबर के हक मिलें। हमारे संविधान निर्माताओं ने इस कल्पना को अमलीजामा पहनाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार मार्च पास्ट कर टुकड़ियों ने दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी
समारोह में परेड कमांडर सिवानी के उप पुलिस अधीक्षक जयपाल सिंह के नेतृत्व में परेड की टुकडिय़ों ने मार्च पास्ट किया। समारोह में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने विभागों की विभिन्न योजनाओं की झांकियां निकाली। विभिन्न स्कूलों के मास पीटी शो, डंबल, लेजियम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी खूब सराहा गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत बीपीएस और डीपीएस स्कूल के बच्चों ने सूर्य नमस्कार के साथ की। केएम पब्लिक स्कूल ने महाराष्ट्री लावणी नृत्य, लिट् हार्ट स्कूल ने कश्मीरी नृत्य, जी-लिट्रा वैली स्कूल ने नमामि गंगे, डॉ. सर्व पल्ली राधा कृष्णन स्कूल ने गुजराती नृत्य, उत्तमीबाई कन्या स्कूल ने राजस्थानी नृत्य, हलवासिया विद्या विहार ने प्रदूषण नियंत्रण, वैश्य मॉडल स्कूल ने पंजाबी भंगड़ा और राकवमा विद्यालय ने हरियाणवी नृत्य कार्यक्रमों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। जी लिट्रा वैली व हलवासिया विद्या विहार ने प्रदूषण नियंत्रण व स्वच्छता का संदेश दिया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने पीटी, डंबल व लेजियम का प्रदर्शन किया।
ये हुए सम्मानित : समारोह में सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में पु िलस विभाग से उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक धर्मली देवी, ईएएसआई रमेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक बबीता, अनिल कुमार, देवेंद्र, मनीष कुमार, मुख्य सिपाही गंगाराम, सिपाही विकास, सुरेंद्र कुमार, राजकुमार, सहायक उप निरीक्षक सतीश, मुख्य सिपाही अशोक कुमार, सिपाही प्रवीण कुमार, पीएलए ब्रांच से सहायक जगमोहन, रविंद्र सिंह, जिला सांख्यकीय अधिकारी शिवतेज सिंह, कानूनी अधिकारी अनूप सिंह, अनीतानाथ, विनोद कुमार, डॉ. कर्ण पूनिया, शिक्षा विभाग से शिक्षक राजेंद्र कुमार, ममता, सोनिया, महेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, खुशी, सरोज यादव, सुदेश, विनोद कुमार, सुनीता देवी, परमेश्वरी देवी, ममता कुमारी, छवि, दिनेश कुमार कानूनगो, पटवारी विकास राठी, प्रदीप कुमार, दर्शना, रेडक्रास से जयभगवान, बनवारी लाल जिंदल सुईवाला संस्था, अजीत सिंह, निर्वाचन कार्यालय से बबीता रानी, अनिल कुमार, पहलवान बिजेंद्र सिंह, बलदेव राज नागपाल, एनीमल सिंपेथी संस्था, डॉ. रूपेंद्र रंगा, जयप्रकाश कौशिक, खिलाड़ी अमन तंवर, गणेश कुमार, दीपेंद्र, इशिका, प्रियंका, ऐश्वर्या, जैश्मिन, शिक्षिका मनोरमा देवी, किरण गिल प्राचार्या, आबकारी एवं कराधान सहायक निरीक्षक निरीक्षक राजबीर सिंह व निरीक्षक पवन कुमार और सामान्य अस्पताल से डॉ. विनोद पंवार शामिल थे।

राजकीय कन्या स्कूल रहा अव्वल : गणतंत्र दिवस समारोह का संचालन अनीता नाथ ने किया। परेड में महिला पुलिस पहले, पुरूष पुलिस दूसरे और वैश्य मॉडल स्कूल का बैंड का तीसरे स्थान पर रहा। झांकियों में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से सौर ऊर्जा पहले, एनआईसी से ऑन लाईन सेवाओं पर आधारित झांकी दूसरे और महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी तीसरे स्थान पर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने पहला, हलवासिया विद्या विहार ने दूसरा और वैश्य मॉडल स्कूल का पंजाबी भंगड़ा तीसरा स्थान पर रहा। सभी विजेता स्कूलों को सहकारिता मंत्री ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

भीम स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण करते सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल। सं?

भीम स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण करते सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल। सं?- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed