{"_id":"669bf84130c86cd6d70148da","slug":"five-youths-looted-rs-260-lakh-from-the-driver-of-the-car-bhiwani-news-c-21-hsr1027-425174-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गाड़ी चालक से पांच युवकों ने लूटे 2.60 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गाड़ी चालक से पांच युवकों ने लूटे 2.60 लाख रुपये
Sat, 20 Jul 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी के बाईपास पर पुल से नीचे उतरते समय शुक्रवार देर रात को गाड़ी चालक से पांच युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चालक से 2.60 लाख की नकदी लूटी और फिर वहां से फरार हो गए। इस मामले की शिकायत औद्योगिक पुलिस थाना में दी गई है। पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव सांजरवास निवासी गौत्तम ने बताया कि वह टाटा इंटरा कैलास बेयरिंग स्टोर वाले की गाड़ी चलाता है। शुक्रवार को वह कृषि का सामान गाड़ी में लेकर लोहारू, पिलानी, बहल, जूई, देवराला में दुकानों पर सप्लाई करने गया था। वहां सामान देकर दुकानदारों से दो लाख 60 हजार रुपये की नकदी लेकर अपने घर जा रहा था। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह बाईपास पुल से नीचे उतरकर पुल के नीचे गाड़ी घुमाने लगा तो वहां पर एक सफेद रंग की कैंपर गाड़ी खड़ी थी। इसमें पांच युवक बैठे थे। उसने उन युवकों से गाड़ी हटाकर उसे रास्ता देने के लिए कहा, जिस पर एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसकी गाड़ी के टूल में रखी दो लाख 60 हजार रुपये की नकदी लेकर वहां से भाग गए। फिलहाल चालक की शिकायत पर पुलिस ने पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ नकदी छीनने के मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।