फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five year girl child dies under suspicious circumstances in Bhiwani

Bhiwani: 5 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पड़ोसी की छत पर मिला शव

Mon, 01 Jul 2024 10:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 10:09 PM IST
सार

मृतका के ताऊ ने पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
Five year girl child dies under suspicious circumstances in Bhiwani
रेनु का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में चैहड़ कला चौकी क्षेत्र के गांव पाजू में सोमवार को पांच साल की एक बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची का शव पड़ोसी की छत पर मिला। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान पर इस मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार शाम बृजलाल ने रिपोर्ट दी कि उसकी भतीजी रेनू (5) गुम हो गई है। इधर-उधर तलाशने के बावजूद उसका सुराग नहीं लगा है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे रेनू का शव पड़ोसी के मकान की छत पर मिला। पुलिस का कहना है कि बृजलाल के घर के पास ही एक मंजिल का मकान है। उसी से गिरकर बच्ची की मौत हुई है।
विज्ञापन


रेनू के पिता ईश्वर की कई माह पहले ही मौत हो चुकी थी। उसके एक बड़ा भाई अंकुर और छोटी बहन सोनम है। रेनू की मौत से उसकी मां ज्योति सदमे में है। एसआई कृष्ण कुमार के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी की बात है कि बच्ची का शव मिल चुका है और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को भी सौंप दिया है, लेकिन सोमवार रात करीब पौने 8 बजे तक पुलिस विभाग की वेबसाइट पर बच्ची की गुमशुदगी की ही रिपोर्ट दर्ज थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed