फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   five road broken, pipe line, rain water, people

पांच सड़कों को तोड़ने की तैयारी, अगले दो महीने लोगों को होगी परेशानी

Thu, 21 Jan 2021 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
five road broken, pipe line, rain water, people
बारिश के पानी की निकासी के लिए हांसी रोड पर लाइन डालते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर में करीब 72 करोड़ की लागत से चल रहे बारिश के पानी की निकासी प्रोजेक्ट के तहत अब पांच मुख्य सड़क मार्ग तोड़े जाएंगे। बीएेंडआर के अलावा वन विभाग, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से एनओसी मिलने के बाद इन्हें तोड़ने की तैयारी हो गई है। यह सब शहर में बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाए दो मुख्य पंपिंग स्टेशनों से पाइपलाइन जोड़ने के लिए हो रहा है। आगामी दो माह में के दौरान ये तोड़ी जाएंगी, जिससे आमजन को भी खासी परेशानी झेलनी होंगी। इसका काम रेस्ट हाउस के सामने से खुदाई के साथ ही शुरू हो गया है।
विज्ञापन

करीब 72 करोड़ रुपयों की लागत से शहर में बारिश के पानी की निकासी की बड़ी परियोजना पर जून 2018 में काम शुरू हुआ था। जिसे जुलाई 2019 तक पूरा करना था, मगर निर्धारित अवधि के आठ माह बाद भी काम पूरा नहीं हुआ तो सरकार को इसके लिए एक साल की एक्सटेंशन देनी पड़ी।
विज्ञापन

साढ़े छह किलोमीटर लंबी लाइन में दो किलोमीटर पाइप डालने का काम बाकी
हांसी रोड पर करीब साढ़े छह किलोमीटर लंबाई तक पाइप डालनी है, जिसमें करीब चार किलोमीटर तक पाइप लाइन डाली जा चुकी है। करीब दो किलोमीटर पाइप डालना बाकी है। हांसी रोड पर मिताथल-घुसकारी ड्रेन में बारिश का पानी डाला जाना है, जिसका इस्तेमाल खेतों में सिंचाई के लिए होगा। अब ये कार्य मार्च 2021 तक पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से बारिश के पानी का संग्रहण करने के लिए शहर में दो मुख्य पंपिंग स्टेशन बनाए गए। पहला मेन पंपिंग स्टेशन पुराने जलघर टैंकों के समीप बनाया गया। जबकि दूसरा मुख्य पंपिंग स्टेशन वैश्य महाविद्यालय के समीप स्वास्थ्य कर्मचारी रिहायशी क्वाटरों के पीछे बनाया गया। इन दोनों ही पंपिंग स्टेशनों को तैयार करने के बाद पाइपलाइन जोड़ी जानी है। पिछले चार माह से यह काम अटका हुआ था। इसमें सबसे मुख्य बाधा शहर की व्यस्त सड़कों को तोड़ा जाना है। अब सभी विभागों से सड़कों को तोड़ने की एनओसी मिल गई है और सड़कें तोड़ने का काम भी शुरू हो गया है।
ये पांच सड़कें तोड़ी जाएंगी
- रेस्ट हाउस से बीटीएम चौक
- बीटीएम चौक से वैश्य कॉलेज तक
- जमाई रोड
- बीटीएम चौक से बीटीएम मील
- बीटीएम चौक के पास से चिरंजीव कॉलोनी के अंदर से बिजली निगम कार्यालय के पीछे की ओर जाने वाला रास्ता
वाहन चालकों को लगाना पड़ रहा अतिरिक्त चक्कर
तोशाम डबल फाटक पर एक किलोमीटर लंबा पुल बन रहा है। अब रेस्ट हाउस से बीटीएम चौक तक का मार्ग बंद कर दिया गया है। ऐसे में अब तक वैश्य कॉलेज के पास तोशाम बाईपास ओवरब्रिज से भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। अब हांसी की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें तोशाम या दादरी जाना है, उन्हें खरकड़ी फाटक के माध्यम से बाईपास भेजा जा रहा है। जिन्हें दिल्ली, रोहतक की ओर जाना है, उन्हें सेक्टर 13 मोड़ से निकाला जा रहा है। रूट डायवर्ट के फेर में वाहन चालकों को अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।
वर्जन-
अमरुत योजना के तहत बरसाती पानी निकासी का 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। पानी और सीवर लाइन का कार्य 45 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। अब मुख्य पंपिंग स्टेशनों की लाइन को जोड़ने के लिए रेस्ट हाउस से बीटीएम चौक तक की खुदाई की जा रही है। यहां पांच सड़कों को लाइन बिछाने के लिए तोड़ा जाएगा। आगामी दो माह में लाइन बिछाकर दोनों पंपिंग स्टेशनों की कनेक्टिविटी की जाएगी। सभी विभागों बीएेंडआर, वन विभाग, नेशनल हाईवे अथॉरिटी से अनुमति मिल गई है।
- छत्तर सिंह, डॉयरेक्टर कंस्ट्रक्शन एजेंसी।
अमरुत योजना का करीब 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। निर्धारित अवधि में ये काम पूरा करवाया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारियों से भी तालमेल बैठाकर बचा हुआ कार्य भी जल्द पूरा कराया जाएगा।

- रणसिंह यादव, चेयरमैन नगर परिषद भिवानी।
बरसाती पानी निकासी की योजना शहर की बड़ी परियोजना है। इस पर तेजी से काम हो रहा है और योजना के पूरा होने के बाद शहर में बरसाती पानी के जमा होने की समस्या नहीं रहेगी।
- घनश्यामदास सर्राफ, विधायक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed