फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five people, including three women, have been booked for defrauding someone of Rs 37.50 lakh under the pretext of providing a work visa for Canada.

Bhiwani News: कनाडा का वर्क वीजा के नाम पर 37.50 लाख की ठगी, तीन महिलाओं सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Five people, including three women, have been booked for defrauding someone of Rs 37.50 lakh under the pretext of providing a work visa for Canada.
तोशाम। गांव ढाणी मिरान निवासी युवक से कनाडा का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 37 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पंजाब की तीन महिलाओं और दो व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी महाबीर सिंह के अनुसार, ढाणी मिरान निवासी रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में सिवानी (हिसार) के पास जिले के सैनीवास क्षेत्र में झाड़ा लगवाने के दौरान उसकी मुलाकात पंजाब के रूप नगर निवासी रंजीत कौर सैनी, सुखवीर कौर, मनप्रीत, रणदीप सिंह तथा घतोली निवासी भवनप्रीत से हुई थी। इस दौरान रंजीत कौर ने खुद को विदेश भेजने और वर्क वीजा लगवाने का काम करने वाली बताया। उसने दावा किया कि वह कई लोगों को कनाडा भिजवा चुकी है और उसका बेटा भी वहीं रह रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि उनकी बातों में आकर रमेश ने खुद का कनाडा वर्क वीजा लगवाने की सहमति दे दी। इसके बाद आरोपियों ने उससे कुल 37.50 लाख रुपये की मांग की। रमेश के अनुसार, रकम एकमुश्त न होने पर आरोपियों ने किस्तों में भुगतान करने को कहा। इस पर रमेश ने 26 फरवरी 2021 से 20 जून 2023 के बीच नकद और ऑनलाइन माध्यम से पैसे दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश ने बताया कि बाद में रंजीत कौर ने उसे पंजाब के खरस स्थित दशमेश नगर में अपने कार्यालय बुलाया, जहां उसकी मुलाकात अन्य आरोपियों से कराई गई। वहां उसे एक रसीद देते हुए कहा गया कि रकम एम्बेसी में जमा करवा दी गई है। साथ ही फिंगर प्रिंट के लिए चंडीगढ़ अपॉइंटमेंट का पत्र भी दिया गया, लेकिन इसके बाद कोई प्रगति नहीं हुई।


पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप :
पीड़ित का आरोप है कि लंबे समय तक आरोपी उसे टालते रहे और झूठे आश्वासन देते रहे। करीब 10 दिन पहले जब उसने दोबारा संपर्क किया तो आरोपियों ने वीजा न बनने की बात कह दी और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed