{"_id":"604520fb8ebc3e59176b7643","slug":"five-new-corona-positive-found-professor-college-girls-bhiwani-news-rtk598833019","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोशाम के महिला कॉलेज में सहायक प्रोफेसर सहित पांच छात्राएं मिलीं कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोशाम के महिला कॉलेज में सहायक प्रोफेसर सहित पांच छात्राएं मिलीं कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
भिवानी। कुछ समय की शांति के बाद जिले में रविवार को फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। तोशाम के चौ. बंसीलाल महिला महाविद्यालय में एक सहायक प्रोफेसर व पांच छात्राएं संक्रमित मिली हैं। इसकी सूचना मिलने पर कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों में हड़कंप मचा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी कॉलेज के सुचारू रूप से खोलने या बंद करने के बारे में सोमवार को बैठक करेंगे। जिसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
जिले में पिछले एक माह से कोरोना संक्रमण न के बराबर चल रहा था। कभी एक संक्रमित सामने आ रहा था तो कभी दो। वहीं औसतन एक-दो संक्रमित ठीक भी हो रहे थे। जानकारी के अनुसार कॉलेज के रासायन विज्ञान के सहायक प्रोफेसर, कला संकाय की चार छात्राएं व एक अन्य कक्षा की छात्रा कोरोना संक्रमित मिली हैं। इन संक्रमितों के बाहर से आने की कोई हिस्ट्री नहीं है। माना जा रहा है कि घर से कॉलेज के सफर में ही वे संक्रमित हुए हैं।
6359 में से 6203 हुए ठीक
जिले में रविवार को छह कोरोना संक्रमित सामने आए हैं और एक संक्रमित ठीक हुआ है। अब जिले में सक्रिय केस 11 हैं, जिसमें दो शहरी और नौ ग्रामीण क्षेत्र में है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 102 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। अभी तक जिले भर में 6359 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं, जिनमें से 6203 केस ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
वर्जन ---
रविवार को जिले में छह कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। ऐसे में कोरोना को हल्के में लेना गलत है। आम जन से अपील है कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर और सामुदायिक दूरी के नियम का पालन करेंगे। वैक्सीनेशन अभियान में अपनी पूर्ण भागीदारी दें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।