फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five henchmen of Lawrence Bishnoi gang arrested, three pistols and 70 cartridges recovered

Bhiwani News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पांच गुर्गे गिरफ्तार, तीन पिस्तौल और 70 कारतूस बरामद

Tue, 15 Aug 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 15 Aug 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Five henchmen of Lawrence Bishnoi gang arrested, three pistols and 70 cartridges recovered
भिवानी: ​भिवानी पुलिस द्वारा पकड़े गए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी देते
भिवानी। बापोड़ा-बलियाली रोड स्थित एक शराब के ठेके के समीप से रविवार रात को भिवानी पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पांच गुर्गाें को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए पांचों बदमाश के पास से पुलिस ने तीन ऑटोमेटिक पिस्तौल, तीन मैग्जीन और 70 कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस का दावा है कि सिद्धू मूसेवाला का हत्यारोपी सचिन के दोस्त रवि की हत्या का बदला लेने के लिए इरादे से बदमाश आए थे।
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में हाल तोशाम में विद्यानगर निवासी दीपक उर्फ भोंदी, शिव कॉलोनी निवासी विकास, मूलरूप से खरकड़ी सोहान और हाल तोशाम निवासी नवीन, उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के तितावी पुलिस थाना के तहत आने वाले क्षेत्र नूनाखेड़ा निवासी मोहित और थाना शाहपुर क्षेत्र के आने वाले क्षेत्र दुल्हेरा निवासी महेंद्र शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ये सभी आरोपी सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी जिला भिवानी निवासी सचिन के दोस्त रवि की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की हत्या करने की फिराक में थे। सचिन ने ही उन्हें आपस में मिलवाया और हथियार उपलब्ध करवाए थे। आरोपियों पर विभिन्न पुलिस थानों में हत्या का प्रयास, हत्या, मारपीट व अन्य गंभीर श्रेणी के मामले दर्ज हैं। भिवानी पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां उनको रिमांड पर हासिल किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस सचिन को भी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed