फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five farmers reached the market of the district headquarters with 125 quintals of mustard, purchase was not done due to excess moisture

Bhiwani News: जिला मुख्यालय की मंडी में सवा सौ क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे पांच किसान, अधिक नमी में नहीं हुई खरीद

Fri, 29 Mar 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Five farmers reached the market of the district headquarters with 125 quintals of mustard, purchase was not done due to excess moisture
भिवानी। चुनावी माहौल में सरसों की सरकारी खरीद को लेकर अभी अधिकारियों की तैयारी आधी अधूरी है। वहीं किसान भी अपनी सरसों लेकर मंडी पहुंचना शुरू हो गए हैं। वीरवार को जिला मुख्यालय की मंडी में पांच किसान करीब सवा सौ क्विंटल सरसों लेकर पहुंचे। पहले दिन मंडी पहुंचे पांच किसानों की सरसों खरीद नहीं हुई। अधिकारियों ने सरसों में अधिक नमी बताकर किसानों को फसल सुखाने की हिदायतें दे डाली। वहीं किसानों को फसल बिक्री से पहले इसकी झराई के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की तरफ से पंजीकृत किसानों की सरसों की सरकारी खरीद कराने के लिए भी हिदायतें जारी की हैं। विभाग ने हिदायत दी है कि जिन किसानों की 25 क्विंटल से अधिक सरसों वेरिफाई हो चुकी हैं, उन किसानों की भी एक दिन में सिर्फ 25 क्विंटल सरसों का ही गेट पास कटेगा और खरीद होगी। इन किसानों को इससे अधिक सरसों बिक्री के लिए दोबारा से अगले दिन गेट पास कटाना होगा।
विज्ञापन

भिवानी जिले की 11 मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। लेकिन अभी तक जिला मुख्यालय की मंडी में किसानों की सरसों खरीद नहीं हुई है। हैफेड अधिकारियों का कहना है कि खरीद हिदायतों के अनुसार सरसों में 8 फीसदी से ज्यादा नमी नहीं होनी चाहिए। मगर जो किसान मंडी आ रहे हैं उनकी सरसों में 18 से 20 फीसदी तक नमी आ रही है। ऐसे में किसानों को अपनी फसल सुखाने के लिए समय दिया है। मंडी में हेडलिंग एजेंट बनाए जाने की मांग को लेकर भी आढ़ती बिफरे हैं। हालांकि इस मसले पर भी अधिकारियों से आढ़तियों की बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंड़ियों में सरसों की सरकारी खरीद कराई जा रही है। भिवानी मंडी में वीरवार को पांच किसानों के गेट पास काटे गए हैं। खरीद हैफेड अधिकारियों द्वारा की जानी हैं। सरकार की हिदायतों के अनुसार ही किसान की फसल की सरकारी खरीद की जाएगी।
- श्याम सुंदर गोयल, डीएमईओ, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article