फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fire in school bus, 36 student safe due to alertness

विद्यार्थियों से भरी स्कूल बस में लगी आग, सभी सकुशल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
fire in school bus, 36 student safe due to alertness
स्कूल बस में आग लगी आग बुझाने के बाद उससे निकलता धुआं। - फोटो : Bhiwani
तोशाम (भिवानी)। विद्यार्थियों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना तोशाम के मुख्य चौक के पास की है। बस हिसार के एक निजी विद्यालय की है। स्थिति को देख आसपास के दुकानदारों की मदद से विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। बस में करीब 36 विद्यार्थी सवार थे। सभी सकुशल हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर हिसार के दी आर्यन स्कूल की बस छुट्टी के बाद विद्यार्थियों को घर छोड़ने के लिए जा रही थी। तोशाम के मुख्य चौक के पास पहुंचते ही अचानक बस में आग लग गई। बस में धुआं उठता देखकर चालक ने बस को रोक दिया। हालात की गंभीरता को देखते हुए आसपास के दुकानदार दौड़े और विद्यार्थियों को बाहर निकालने में मदद की। घटना के समय तोशाम में भारी बारिश के चलते जलभराव हो रखा था। वहां मौजूद लोगों ने इसका लाभ उठाते हुए चौक में जमा बरसाती पानी से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। वहीं, विद्यार्थियों के सुरक्षित बस से बाहर निकालने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed