{"_id":"5783baae4f1c1b177a13d8a6","slug":"fire-in-house-problam-damkal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से प्रवासी मजदूर के घर लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से प्रवासी मजदूर के घर लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jul 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
मानानपाना में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग से प्रवासी मजदूर का हजारों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। मगर जब तक आग पर काबू पाया जाता, सामान जल चुका था। घटना सायं करीब साढ़े छह बजे की है। बंगाल के मालदा जिले के गांव दातौला वासी रिंकल अपने परिवार के साथ मानान पाना में किराये के मकान में रहता है। वह हालुवास गांव में एक होटल पर काम करता है। उसकी पत्नी आसपास की कॉलोनियों के मकानों सफाई का काम करती है। सायं को घर पर कोई नहीं था और बच्चे गली में खेल रहे थे। अचानक घर में आग लग गई। घर से धुआ निकला तो पड़ोसियों को पता लगा।
दिनोद गेट से अंदर का मुख्य रास्ता खराब होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी सीधे तुरंत नहीं पहुंच पाई। मगर गलियों के रास्ते से जब तक वहां पहुंची तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। आग से हजारों का घरेलू सामान, कपड़े व 20 हजार की नगदी जलकर राख हो गई। रिंकल ने बताया कि वह तो काम पर गया हुआ था। आग से घर में रखा टीवी, करीब 20 हजार की नगदी, घरेलू सामान कपड़े, बिस्तर आदि जलकर राख हो गए। आग से उनके आईडी प्रूफ भी जल गए।