फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fire in cattle dairy, four buffalo and one cow died

पशु डेयरी में लगी से आग, चार भैंस और एक गाय की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fire in cattle dairy, four buffalo and one cow died
आग से झुलसे पशुओं का उपचार करते गोसेवक। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर के मस्तान गली खारी कुई क्षेत्र स्थित एक पशु डेयरी में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस कारण धुएं व आग से पशु झुलस गए। मामले की जानकारी दमकल विभाग व गो सेवकों को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन इस दौरान चार भैंस व एक गाय व कटड़े की झुलसने से मौत हो गई। डेयरी में उपलों के अंदर भी आग लग गई। जिस वजह से हवा में धुआं फैल गया, जिस वजह से आसपास के लोगों का भी दम घुटने लगा। गंभीर हालत में पहुंचे पशुओं को गो सेवकों ने संभाला और उनको प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन

शहर के खारी कुई क्षेत्र निवासी दिनेश व मुकेश कुमार ने पशु डेयरी की हुई है। मंगलवार करीब तीन बजे पशु डेयरी में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिस समय आग लगी वहां कोई नहीं था। डेयरी से धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी डेयरी संचालक को दी और दमकल विभाग को भी सूचित कर दिया। दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास तेज कर दिया। इसी बीच गो रक्षा दल सदस्य संजय परमार व उसकी टीम पहुंच गई। आग से झुलसे पशुओं को प्राथमिक उपचार देने का काम भी शुरू किया। डेयरी के अंदर ही उपले रखे हुए थे, जिनके कार आग और भड़क गई। इस कारण डेयरी में बंधी चार भैंस व एक गाय के अलावा कटड़े झुलसने से मौत हो गई। डेयरी संचालक दिनेश व मुकेश ने बताया कि उन्हें करीब आठ से नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं काफी दूर तक धुआं फैल गया। जिससे आसपास के लोगों का भी दम घुटने लगा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed