फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fire broke out in a private school, clothes of a drama troupe burnt and three vehicles damaged

Bhiwani News: निजी स्कूल में लगी आग, नाटक मंडली के कपड़े जले व तीन वाहन हुए क्षतिग्रस्त

Sun, 25 May 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 25 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a private school, clothes of a drama troupe burnt and three vehicles damaged
लिटिल हार्ट स्कूल में लगी आग से उठता धुआं।
भिवानी। शहर के हालुवास गेट स्थित एक निजी स्कूल के ऊपरी हिस्से में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त स्कूल में कोई बच्चा नहीं था। विद्यालय के चौकीदार ने इसकी सूचना दमकल को दी। जिसके बाद पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग की वजह से नीचे खड़े तीन वाहन भी चपेट में आ गए। जिस हिस्से में आग लगी थी उस कमरे के अंदर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कपड़े और डंबल रखे थे।
विज्ञापन

हालुवास गेट स्थित निजी विद्यालय में आग की सूचना पाकर प्रबंधन समिति सदस्य भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। वहीं विद्यालय में हादसे के वक्त चौकीदार और अन्य कर्मचारी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विद्यालय के बाहरी हिस्से में धुआं उठता हुआ आसपास के लोगों ने देखा था।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद ही बाहर आग की लपटें भी उठती दिखाई देने लगी। विद्यालय के बाहर ही दो स्कूटी और एक बाइक भी खड़ी थी। जिस पर आग लगने के बाद पिघले हुए प्लास्टिक के हिस्से गिरने की वजह से ये तीनों वाहन भी नष्ट हो गए। विद्यालय परिसर के अंदर लगे फायर सेफ्टी सिस्टम की वजह से अधिकांश आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed