फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fire broke out in a grocery shopkeeper's house, elderly father died of suffocation

Bhiwani News: किराना दुकानदार के मकान में लगी आग, बुजुर्ग पिता की दम घुटने से मौत

Mon, 24 Feb 2025 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Feb 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a grocery shopkeeper's house, elderly father died of suffocation
हीरालाल का फाइल फोटो।
भिवानी। शहर की पुरानी अनाज मंडी में किराना स्टोर की बहुमंजिला इमारत में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। आग दुकान के निचले हिस्से और ऊपर बने मकान तक पहुंच गई। इस हादसे में घना धुआं और आग की लपटों के बीच झुलसने से दुकानदार के बुजुर्ग पिता की मौत हो गई जबकि दुकानदार भी बुरी तरह झुलस गया। उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहीं घटना की सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी में 39 वर्षीय जितेंद्र बंसल की किराना की दुकान है। उसी के ऊपर बने मकान पर जितेंद्र अपने 75 वर्षीय पिता हीरालाल पंसारी के साथ रहता था। रविवार रात को उसके पिता हीरालाल और जितेंद्र दोनों ही घर पर सो रहे थे कि अचानक करीब पौने 12 बजे धुआं और आग की लपटें देखीं।
विज्ञापन

जब तक जितेंद्र और उसके पिता कुछ समझ पाते आग की वजह से घना धुआं और लपटें उन तक पहुंच गई थी। ऊपरी हिस्से से बाहर जाने के लिए केवल एक ही संकरा रास्ता पौड़ी थी। जिस तक नहीं पहुंच पाने की वजह से बुजुर्ग हीरालाल पंसारी का दम घुट गया और उसने दम तोड़ दिया। जबकि जितेंद्र भी बुरी तरह से झुलस गया। उसे जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया है। फिलहाल बुजुर्ग की मौत के बाद शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसे में झुलसे हुए दुकानदार जितेंद्र का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। उसके बयान दर्ज कर इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-देवेंद्र सिंह, इंचार्ज, दिनोद गेट पुलिस चौकी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article