{"_id":"62763982b369a0625a64c31c","slug":"fire-broke-out-at-132-kv-power-plant-records-and-equipment-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: 132 केवी बिजलीघर में लगी आग, रिकॉर्ड और उपकरण जलकर राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: 132 केवी बिजलीघर में लगी आग, रिकॉर्ड और उपकरण जलकर राख
Sat, 07 May 2022 02:49 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल/भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल/भिवानी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 07 May 2022 02:49 PM IST
सार
जिस समय आग लगी उस समय कर्मचारी स्टेशन के अंदर अपना काम कर रहे थे। आग भड़कती देख कर्मचारी बिजली घर से बाहर आ गए और सिवानी में दमकल केंद्र को सूचना दी।
विज्ञापन
बिजली घर में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
भिवानी में पिलानी रोड स्थित 132 केवी बिजली घर में एक तकनीकी खराबी की वजह से आग लग गई। आग से बिजली घर में रखा रिकॉर्ड और बिजली घर के उपकरण जल गए। आग लगने से प्रभावित हुई बिजली सप्लाई करीब 5 घंटे बाद बहाल हो सकी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे अचानक 132 केवी सब स्टेशन में आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय कर्मचारी स्टेशन के अंदर अपना काम कर रहे थे। आग भड़कती देख कर्मचारी बिजली घर से बाहर आ गए और सिवानी में दमकल केंद्र को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद दमकल पहुंची तब आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान बिजली घर का रिकॉर्ड और अन्य सामान जल गया। बिजली घर के जेई धर्मवीर ने बताया किआग लगने से हुए नुकसान का अभी आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन