{"_id":"660a0608a9692c27170c3f79","slug":"fire-blazes-in-mattress-factory-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-115376-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गद्दा फैक्टरी में धधकी आग, पांच करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गद्दा फैक्टरी में धधकी आग, पांच करोड़ का नुकसान
Mon, 01 Apr 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर भिवानी जिले के गांव देवसर के पास एक गद्दा फैक्टरी में रविवार को आग लग गई। इससे पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आग से काला धुआं करीब चार किमी ऊंचाई तक पहुंचा। रोहतक, चरखी दादरी, सिवानी, लोहारू व भिवानी से करीब 20 दमकल की गाड़ी पहुंची।
फैक्टरी मालिक नितेष के परिजनों ने बताया कि आग से करीब पांच करोड़ का नुकसान हुआ है। एक गैस सिलिंडर भी आग लगने के बाद फट गया, जिससे आग और अधिक धधक कर बेकाबू हो गई। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग को शांत किया, मगर फिर भी फैक्टरी का काफी हिस्सा सुलगता रहा। फैक्टरी में गद्दा बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल के दर्जन भर से अधिक ड्रम भी रखे थे। वहीं इस हादसे में फैक्टरी के अंदर दम घुटने से आठ गायों व बछड़ी की मौत हो गई।
जूईकलां पुलिस थाना की टीम भी मौके पर पहुंची और फैक्टरी के अंदर आग पर काबू पाने के लिए चुनावी ड्यूटी देने आए अर्द्ध सैनिक बलों के जवान भी जुट गए। जिला दमकल अधिकारी याशिन खान ने बताया कि आग लगने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।