फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   FIR lodged on behalf of center superintendents at seven examination centers for breaking CCTV cameras

Bhiwani News: सीसीटीवी कैमरे तोड़ने वाले सात परीक्षा केंद्रों पर दर्ज कराई केंद्र अधीक्षकों की तरफ से एफआईआर

Tue, 07 Mar 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 07 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged on behalf of center superintendents at seven examination centers for breaking CCTV cameras
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बोर्ड प्रशासन ने खुद के खर्च पर चरखी दादरी, रोहतक, पलवल, सोनीपत और नूंह जिले के 125 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इनमें सात परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे शरारती तत्वों द्वारा तोड़े जाने की सूचना के बाद संबंधित केंद्र अधीक्षकों की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस संबंध में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन की तरफ से सीसीटीवी कैमरे तोड़ने वाले सेंटर अधीक्षकों को पत्र जारी किया है। हालांकि अभी तक बोर्ड प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन परीक्षा केंद्रों में ये कैमरे टूटे हैं, जिसकी जांच अभी चल ही रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त किए जाने का आकलन किया जा रहा है। इतना ही नहीं अब ग्रामीण अंचल में परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए ग्राम पंचायतों को शिक्षा बोर्ड प्रशासन के समक्ष प्रतिभूति राशि भी जमा करानी होगी और नकल रोकने और सीसीटीवी कैमरों की सुरक्षा की गारंटी भी देनी पड़ेगी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रदेश के चरखी दादरी, रोहतक, पलवल, सोनीपत और नूंह जिलों में 125 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील घोषित किया था। इन परीक्षा केंद्रों पर शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने खुद अपने खर्च पर निजी कंपनी से सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कराई थी। ताकि इन सीसीटीवी कैमरों से लाइव शिक्षा बोर्ड मुख्यालय के कंट्रोल रूम से निगरानी की जा सके। बोर्ड मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम पर लाइव स्क्रीन में इन केंद्रों पर बोर्ड अधिकारी लगातार निगरानी भी कर रहे थे कि कई परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे तोड़े जाने की सूचनाएं बोर्ड प्रशासन को मिली। जिसके बाद बोर्ड प्रशासन ने करीब सात परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे तोड़े जाने पर संबंधित केंद्र अधीक्षकों की ओर से संबंधित पुलिस थानों में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, जबकि बाकी संवेदनशील परीक्षा केंद्रों से भी सीसीटीवी कैमरों के संचालन की रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायतें कराएंगी बोर्ड के पास सेंटर बनवाने के लिए प्रतिभूति राशि जमा
अगले सत्र की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए ग्रामीण अंचल में परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए ग्राम पंचायतों को सेंटर बनवाने के लिए शिक्षा बोर्ड के पास प्रतिभूति राशि जमा करानी पड़ेगी। ये राशि सीसीटीवी कैमरों की लागत के बराबर होगी। अगर सीसीटीवी कैमरों व अन्य संपत्ति को नुकसान होता है तो ये राशि जब्त की जाएगी। ग्राम पंचायतों को लिखित में सुरक्षा शपथ पत्र भी देना होगा।

सीसीटीवी कैमरे तोड़े जाने के संबंध में सात परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अधीक्षकों की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है। अभी शिक्षा बोर्ड प्रशासन सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त किए जाने वाले सेंटरों की जानकारी जुटा रहा है। जिसके बाद इस संबंध में शरारती तत्वों पर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। फिलहाल इन सात परीक्षा केंद्रों को संबंधित उपमंडल के स्कूलों में शिफ्ट किया गया है। जहां पर आगामी परीक्षाएं कराई जाएंगी।
-डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed