{"_id":"6a0233ff9f9b2a7e5f053fb5","slug":"fir-lodged-against-teacher-for-negligence-in-census-work-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150993-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जनगणना कार्य में लापरवाही पर शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जनगणना कार्य में लापरवाही पर शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने और कारण पूछने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ीखेड़ा के शिक्षक सतीश कुमार के खिलाफ थाना सदर भिवानी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई चार्ज ऑफिसर तहसीलदार की शिकायत पर की गई। वहीं डीसी साहिल गुप्ता ने चेतावनी दी है कि गणना कार्य में कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 के तहत एक मई से घर-घर जाकर मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए गणना प्रगणकों और सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। उनकी निगरानी के लिए चार्ज ऑफिसर भी नियुक्त किए गए हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गणना कार्य गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ीखेड़ा के शिक्षक सतीश कुमार द्वारा अपना कार्य शुरू नहीं किया गया। वहीं उनकी सुपरवाइजर रितु द्वारा कारण पूछने पर उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
रितु ने अपने चार्ज ऑफिसर तहसीलदार को दी शिकायत में बताया कि प्रगणक सतीश कुमार को बार-बार कहने के बावजूद भी वह गणना कार्य शुरू नहीं कर रहा था। आरोप है कि वह शराब पीकर अभद्र भाषा का प्रयोग करता था। इसी के चलते शिक्षक सतीश कुमार के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। डीसी साहिल गुप्ता ने गणना कार्य में लगे प्रगणकों और सुपरवाइजरों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने कार्य को गंभीरता से करें। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।