{"_id":"65aef1e6326e683e77013c47","slug":"fir-for-rape-case-in-bhiwani-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-12221-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: साढ़े पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: साढ़े पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म
Tue, 23 Jan 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में साढ़े पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची जब रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों को इसकी भनक लगी। मामले की शिकायत गुजरानी पुलिस चौकी में दी। वहीं पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया। आरोपी गांव के ही 12वीं कक्षा के छात्र पर लगे हैं। फिलहाल सदर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
गुजरानी पुलिस चौकी में दी शिकायत में पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद साढ़े पांच साल की बेटी रोते हुए घर पहुंची। लड़की के कपड़े अस्त व्यस्त थे और उसकी हालत भी खराब थी। बच्ची बुरी तरह से डरी-सहमी थी। परिजनों ने जब उससे पूछा तो गांव के ही एक युवक की करतूत लड़की ने परिजनों के सामने बयां कर दी।
पिता ने बताया में बताया कि आरोपी युवक 12वीं कक्षा का छात्र है। उसकी बेटी को बहला फुसलाकर गांव की एक सुनसान धर्मशाला के अंदर ले गया और वहां लेजाकर बच्ची के साथ गलत कार्य किया। परिजन देर शाम को बच्ची को लेकर पुलिस के समक्ष पहुंचे, जिसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
साढ़े पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की शिकायत पीड़ित लड़की के पिता ने दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में तत्परता से कार्रवाई में लगी है। -सतीश कुमार इंचार्ज गुजरानी पुलिस चौकी।