{"_id":"66a2bd3a34f1017fc8078504","slug":"fine-of-rs-21-thousand-and-police-case-will-be-imposed-on-those-practicing-sorcery-in-rambagh-cremation-ground-of-jui-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-120671-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जूई के श्मशान घाट रामबाग में टोने टोटके करने वालों पर लगेगा 21 हजार रुपये जुर्माना व पुलिस केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जूई के श्मशान घाट रामबाग में टोने टोटके करने वालों पर लगेगा 21 हजार रुपये जुर्माना व पुलिस केस
Fri, 26 Jul 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
जूई। जूई के श्मशान घाट रामबाग में अगर कोई व्यक्ति टोने टोटके करता पाया गया तो दोनों गांवों जूई खुर्द व जूई बिचली की पंचायत दोषी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ 21 हजार रुपये जुर्माना लगाने का काम करेगी। पंचायत दोषियों को पकड़ने के लिए दो जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद लेगी।
हर शनिवार व मंगलवार को रात्रि में तंत्र विद्या कर टोटके करने वालों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ रखी। जूई रामबाग श्मशान घाट की देखरेख कर रही कमेटी सदस्य सुरेश लाम्बा, विजय सेठ, अनिल बेधड़क, रामफल बागड़ू, विनोद जांगड़ा, ओमप्रकाश बादल ने बताया कि शरारती किस्म के लोग मंगलवार व शनिवार की रात्रि में रामबाग में आते हैं और विभिन्न प्रकार के टोने टोटके करके जाते हैं। खासकर गांव में जवान मौत होने पर ये ज्यादा सक्रिय होते हैं। चिता वाली जगह जाकर सेवन तंत्र मंत्र करते हैं। इस मानसिकता के लोगों ने जीना दूभर किया हुआ है। 21वीं सदी में भी लोग ऐसी हरकत कर रहे हैं जो विचारणीय है। इस बारे में दोनों गांवों की पंचायत को अवगत करवाया गया है।
दोषी पकड़ में आने पर करेंगे ठोस इलाज
जूई खुर्द सरपंच प्रतिनिधि अनिल रापड़िया व जूई बिचली सरपंच प्रतिनिधि अवन लाम्बा ने बताया की रामबाग श्मशान घाट में सेवन विद्या तंत्र मंत्र टोने टोटके करता पाया गया तो दोषी के खिलाफ 21 हजार रुपये जुर्माना के अलावा पुलिस केस करवाया जाएगा। इसके लिए पंचायत ने आसपास के घरों पर बात कर दो जगह कैमरे लगवाने का काम किया है। गांव में मुनादी करवाकर इसकी सूचना दे दी जाएगी।