Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Final location survey for Farrukhnagar-Loharu rail corridor completed in haryana

हरियाणा: फर्रुखनगर-लोहारू रेल कॉरिडोर का फाइनल लोकेशन सर्वे पूरा, सांसद रहते हुए उठाई थी किरण चौधरी ने आवाज

Wed, 18 Nov 2026 03:43 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 18 Nov 2026 03:43 PM IST
सार

फाइनल लोकेशन सर्वे पूरा होने के बाद अब परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर), अनुमानित लागत और आर्थिक व्यवहार्यता से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। रेल कॉरिडोर का निर्माण होने से दक्षिण हरियाणा के लोगों को गुरुग्राम और दिल्ली सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों तक आवागमन का बेहतर विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
Final location survey for Farrukhnagar-Loharu rail corridor completed in haryana
भाजपा नेता किरण चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

दक्षिण हरियाणा के लोगों की वर्षों पुरानी रेल कनेक्टिविटी की मांग अब साकार होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। फर्रुखनगर-लोहारू नई रेल लाइन (साउथ हरियाणा इकोनॉमिक रेल कॉरिडोर) परियोजना का फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) पूरा हो चुका है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को आगे बढ़ाने में पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी द्वारा सांसद रहते हुए किए गए निरंतर प्रयासों और पैरवी की अहम भूमिका रही है। उन्होंने इस मांग को संसद में प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर लगातार पत्र लिखे और परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

विज्ञापन


किरण चौधरी ने 11 अगस्त 2025 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर झज्जर-लोहारू नई रेल लाइन की फिजिबिलिटी रिपोर्ट (व्यवहार्यता रिपोर्ट) जल्द तैयार करवाने का अनुरोध किया था। उन्होंने पत्र में स्पष्ट किया था कि दक्षिण हरियाणा में बेहतर रेल कनेक्टिविटी के लिए इस नई रेल लाइन की आवश्यकता है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने के साथ राजस्थान और गुजरात की ओर जाने के लिए छोटा रेल मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने अपने पत्र में यह भी सुझाव दिया था कि यह रेल लिंक प्रस्तावित हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है, जो झज्जर को बहादुरगढ़, गुरुग्राम और अन्य प्रमुख स्थानों से जोड़ने में सहायक होगा। उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया था कि इस परियोजना को भविष्य की रेल विकास योजनाओं में शामिल करने के लिए जल्द से जल्द व्यवहार्यता अध्ययन शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 8 नवंबर 2025 को किरण चौधरी ने रेल मंत्री को एक और पत्र लिखा। इसमें उन्होंने परियोजना पर हुई प्रगति के संदर्भ में रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया और इस परियोजना को दक्षिण हरियाणा के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग बताया। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि इस रेल परियोजना से झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी और लोहारू के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

साथ ही क्षेत्र को दिल्ली के बिजवासन रेलवे टर्मिनल और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर से जोड़ने में भी मदद मिलेगी। किरण चौधरी ने इस पत्र में हरियाणा के फतेहगढ़ को महत्वपूर्ण जंक्शन के रूप में विकसित करने और बिजवासन तक बेहतर रेल कनेक्टिविटी का प्रस्ताव भी रखा था। उन्होंने परियोजना को व्यापार, यात्री आवागमन और संतुलित क्षेत्रीय विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया था।

Trending Videos

चार जिलों से होकर गुजरेगा करीब 130 किलोमीटर लंबा रेल कॉरिडोर

करीब 129 से 130 किलोमीटर लंबा यह प्रस्तावित रेल कॉरिडोर गुरुग्राम, झज्जर, चरखी दादरी और भिवानी जिलों को जोड़ेगा। इसका प्रस्तावित मार्ग गढ़ी हरसरू से शुरू होकर फर्रुखनगर, नांगल, सिलाना, झज्जर, आच्छेज, निमली, चरखी दादरी, तिवाला, निहालगढ़ और नांदा होते हुए लोहारू जंक्शन तक पहुंचेगा। इस रेल लाइन के निर्माण से चारों जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलने का रास्ता खुलेगा।

चरखी दादरी जिले में तीन नए रेलवे स्टेशन प्रस्तावित

परियोजना के तहत चरखी दादरी जिले के निमली, तिवाला और निहालगढ़ गांवों में तीन नए रेलवे स्टेशन प्रस्तावित हैं। इन स्थानों पर रेलवे की टीमों द्वारा सर्वे और निशानदेही का कार्य पूरा किया जा चुका है। इससे आसपास के अनेक गांवों के लोगों को रेल यातायात की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

किसानों, व्यापारियों और आमजन को मिलेगा बड़ा लाभ

फाइनल लोकेशन सर्वे पूरा होने के बाद अब परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर), अनुमानित लागत और आर्थिक व्यवहार्यता से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। रेल कॉरिडोर का निर्माण होने से दक्षिण हरियाणा के लोगों को गुरुग्राम और दिल्ली सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों तक आवागमन का बेहतर विकल्प मिलेगा। इसके अलावा किसानों को अपनी कृषि उपज बड़े बाजारों तक पहुंचाने, व्यापारियों को माल ढुलाई और उद्योगों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिलेगी। यह कॉरिडोर दक्षिण हरियाणा को राजस्थान और गुजरात के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों तथा बंदरगाहों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed