फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fighting took place in Lohani with family returning to Rajasthan with wedding supplies from Bhiwani

भिवानी से शादी का सामान लेकर राजस्थान लौट रहे परिवार के साथ लोहानी में हुई मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fighting took place in Lohani with family returning to Rajasthan with wedding supplies from Bhiwani
भिवानी। राजस्थान के झुंझनु जिले के गांव काजड़ा निवासी एक परिवार के साथ गांव लोहानी के पास रास्ते में रोककर मारपीट व छीना झपटी का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक एक लाख 35 हजार रुपये की नकदी छीनकर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत जूईकलां पुलिस थाने में दी है। जिस पर दो नामजद सहित सात-आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जूईकलां पुलिस थाने में दी शिकायत में राजस्थान के गांव काजड़ा निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह बीए फाइनल का छात्र है। वे पांच भाई बहन हैं। उसकी बहन सकबा की शादी आठ जुलाई को होनी है। उसी की शादी का सामान खरीद करने के लिए दो जुलाई को परिवार के लोग भिवानी बाजार में सामान खरीदारी करने के लिए आए थे। वह और उसका दोस्त हरीश बाइक पर थे और उसके पिता सुमेर सिंह, माता किरणा देवी, बड़ा भाई दीपक और ताऊ का लड़का लक्ष्मण गांव की ही पिकअप गाड़ी में पहुंचे थे। वे सुबह दस बजे बाजार में आए थे और रात करीब आठ बजे घर लौट रहे थे। जब वे गांव लोहानी के समीप पहुंचे तो उसकी बाइक के पीछे एक बाइक पर आ रहे युवक ने उसे गाली दी और फिर उसकी चलती बाइक को पैर से गिराने का प्रयास किया। इसी दौरान उसने अपनी बाइक रोक दी। उनके आगे पिकअप गाड़ी में जा रहे परिवार के लोग भी ठहर गए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की इसी दौरान फोन कर एक कैंपर गाड़ी भी बुला ली। जिसमें सात-आठ युवक सवार थे। सभी ने मिलकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। युवक का आरोप है कि उसके पिता की ऊपरी जेब में एक लाख 35 हजार रुपये थे, जिन्हें आरोपी छीनकर ले गए और पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान युवक आपस में दो युवकों का भीमा और नरेश नाम लेकर बोल रहे थे। पुलिस ने दो नामजद सहित सात-आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ छीनाझपटी सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed