फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fever womitiing patients increased in nagrik hospital

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में आ रहे सबसे ज्यादा बुखार, उल्टी-दस्त के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
fever womitiing patients increased in nagrik hospital
भिवानी। नागरिक अस्पताल ​​स्थित ओपीडी में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते डॉ. यतिन गुप्ता। संवा
फोटो: 02
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में आ रहे सबसे ज्यादा बुखार, उल्टी-दस्त के मरीज
- उबालकर पानी पीने और नमी भरे मौसम में सफाई पर ध्यान देने की चिकित्सक दे रहे सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में मौसम बदलने से बुखार, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या फिर बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 250 से 300 के लगभग मरीज वायरल बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित आ रहे हैं। इनमें से अधिकांश जलजनित और मौसमी बीमारियों से पीड़ित हैं। ऐसे में चिकित्सक भी उबालकर पानी पीने और नमी भरे मौसम में साफ सफाई रखने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम बदलाव के साथ ही ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ बढ़ जाती है। पुरानी मर्ज का इलाज कराने के साथ-साथ अधिकांश मरीज तो मौसमी बीमारियों के संक्रमण से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों को चिकित्सक उपचार के साथ-साथ उन्हें परामर्श भी दे रहे हैं। क्योंकि ये मौसम मच्छरों के अलावा वायरल बुखार और जल जनित बीमारियों के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है। ऐसे में लोग अचानक पसीने में ठंडा पानी पीने से भी बुखार की चपेट और गले के संक्रमण से घिर जाते हैं। जिसे ठीक होने में पांच दिन से सप्ताह भर लग जाता है।
विज्ञापन

------


बचाव

- पानी को हमेशा उबालकर ही पीना चाहिए।
- घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
- दो दिन के बाद कूलर का पानी बदलना चाहिए।
- पक्षियों के लिए रखे पानी के सकोरे में पानी को दो दिन के बाद बदलना चाहिए।
- बुखार आने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
---------
इस समय अस्पताल में ज्यादातर वायरल बुखार के अलावा उल्टी-दस्त के मरीज आ रहे हैं। मौसम में बदलाव हो रहा है। गर्मी के साथ उमस और प्रदूषित पानी से भी बीमारियों का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में लोगों को खास तौर पर उपचार के साथ-साथ साफ सफाई और सावधानी बरतने की भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ यतिन गुप्ता, फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed