{"_id":"671a821134faeb858002d93d","slug":"female-boxers-nisha-and-prithvi-left-for-america-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-124806-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: महिला मुक्केबाज निशा व प्रीथवी अमेरिका के लिए हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: महिला मुक्केबाज निशा व प्रीथवी अमेरिका के लिए हुई रवाना
Thu, 24 Oct 2024 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
कोच के साथ महिला मुक्केबाज निशा व प्रीथवी।
भिवानी। भिवानी बॉक्सिंग क्लब की मुक्केबाज निशा गुलेरिया 52 किलोग्राम भार वर्ग व प्रीथवी ग्रेवाल 65 किलोग्राम भार वर्ग में अंडर 19 आयु वर्ग विश्व मुक्केबाजी में भाग लेने के लिए अमेरिका रवाना हो गई। अंडर 19 आयु वर्ग विश्व मुक्केबाजी का आयोजन 26 अक्तूबर से 3 नवंबर तक अमेरिका के फ्लोरिडा में किया जा रहा है।
भिवानी बॉक्सिंग क्लब के मुख्य प्रशिक्षक द्रोणाचार्य अवाॅर्डी जगदीश सिंह ने बताया कि हमारी दोनों मुक्केबाज बेहतर फोर्म में हैं व देश के लिए पदक जीतने में सक्षम हैं। निशा गुलेरिया 52 किलोग्राम भार वर्ग में दिसंबर 2023 में जूनियर विश्व मुक्केबाजी की स्वर्ण पदक विजेता हैं और प्रीथवी ग्रेवाल ने 65 किलोग्राम युवा एशियाई मुक्केबाजी की कांस्य पदक विजेता हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक उनके की ओर से प्रशिक्षित मुक्केबाजों ने विश्व मुक्केबाजी में सभी आयु वर्गों में 22 पदक जीतकर एक कीर्तिमान बनाया है। क्लब के प्रधान कमल सिंह, कोषाध्यक्ष चम्पा देवी, सचिव मनोज कुमार, प्रशिक्षक विजय, कुलदीप सिंह, दीपक व सभी खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने दोनों मुक्केबाजों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।