{"_id":"e55071ce00b431d6a1075e81135b56a5","slug":"father-s-death-in-a-road-accident-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल
भिवानी
Updated Mon, 28 Jul 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी-भिवानी मार्ग पर संतुलन बिगड़ने से एक इनोवा गाड़ी पेड़ से जा टकराई। हादसे में गाड़ी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका 14 वर्षीय लड़का व कार चालक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रविवार सुबह करीब सवा छह बजे हुआ। इनोवा गाड़ी दिल्ली से गंगानगर जा रही थी।
गाड़ी में चालक बलविंद्र के अलावा 35 वर्षीय गुलजार सिंह, उसका 14 वर्षीय बेटा समुंद्र सिंह सवार थे। गांव अलखपुरा के समीप हांसी-भिवानी मार्ग पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी शीशम के पेड़ से जा टकराई।
हादसे में गुलजार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका बेटा समुंद्र सिंह व चालक बलविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।