{"_id":"661ec3642bddeea4950478aa","slug":"father-of-eight-children-commits-suicide-by-hanging-in-jui-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-116121-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जूई में आठ बच्चों के पिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जूई में आठ बच्चों के पिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Tue, 16 Apr 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
जुई में घटना स्थल का मुआयना करते पुलिस अधिकारी।
जूई। जूई बिचली निवासी व्यक्ति (55) ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक आठ बच्चों का पिता था। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा दिया है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक राजेश की पत्नी सूरजमुखी ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता था। उसकी आयु 55 वर्ष थी और आठ बच्चों का पिता था। उनके घर पर मकान निर्माण का कार्य जारी था। इसके कारण वह परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। सोमवार रात को उसका पति शराब पीकर आया और हंगामा करने लगा। जिससे 112 पर कॉल कर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस देख वह कुछ देर शांत हो गया और पुलिस के जाने के बाद फिर हंगामा करने लगा। उसके बाद वह किराए के घर से मकान निर्माण वाली जगह पर चला गया था। सुबह पड़ोसियों के बताने पर उन्हें पता चला कि उसके पति ने दरवाजे पर चुन्नी के सहारे फंदा लगा लिया। मामले की सूचना जूई पुलिस थाने में दी गई। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट बुलाकर जांच पड़ताल की। जूई थाना प्रभारी मनोज कादयान ने बताया कि मृतक की पत्नी सूरजमुखी की शिकायत पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद