{"_id":"68946feb7d3ad90fed00a340","slug":"father-attacks-daughter-with-acid-in-bhiwani-poured-it-in-water-tank-and-closed-the-lid-wife-also-died-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में पिता ने बेटी पर किया एसिड अटैक: पानी के होद में डालकर ढक्कन बंद किया; पत्नी की भी हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में पिता ने बेटी पर किया एसिड अटैक: पानी के होद में डालकर ढक्कन बंद किया; पत्नी की भी हो चुकी है मौत
Thu, 07 Aug 2025 02:50 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:50 PM IST
सार
भिवानी के एक गांव में 17 साल की बेटी पर पिता ने इसी सप्ताह तेजाब डालकर उसकी हत्या की कोशिश की। आरोपी पिता यही नहीं रुका उसने बेटी पर तेजाब डालने के बाद उसे घर के आंगन में बने पानी के होद के अंदर डाल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सदर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पिता ने अपनी 17 साल की बेटी पर एसिड अटैक करने के बाद उसे घर के आंगन में बने पानी के होद में डाल दिया और फिर ढक्कन बंद कर उस पर खुद खड़ा हो गया। बेटी की चिल्लाने की आवाज बाहर न जाए इसके लिए उसने अपने घर का टीवी की भी तेज आवाज कर दी। हालांकि पिता की इस करतूत की भनक पड़ोसी को लगी तो उसने बच्चे को पिता के चंगुल से बचाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सदर पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जिले के एक गांव में 17 साल की बेटी पर पिता ने इसी सप्ताह तेजाब डालकर उसकी हत्या की कोशिश की। आरोपी पिता यही नहीं रुका उसने बेटी पर तेजाब डालने के बाद उसे घर के आंगन में बने पानी के होद के अंदर डाल दिया। जिसके ढक्कन पर वह खड़ा होकर बेटी की सांसे थमने का इंतजार करता रहा। बेटी के चिल्लाने की आवाज आसपास सुनाई न दे, इसके लिए उसने टीवी की आवाज भी तेज कर दी।
विज्ञापन
लेकिन गनीमत रही कि पड़ोसी को इस काली करतूत की भनक लगी तो वह मौके पर पहुंचा और आरोपी को हटाकर पानी के होद से लड़की को बाहर निकाला। अन्य ग्रामीणों की मदद से लड़की को उपचार के लिए पहले जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। लड़की रोहतक पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। वहीं भिवानी बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुशील वर्मा ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को दी। इस मामले में सदर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
पत्नी की भी हो चुकी है संदिग्ध मौत
बेटी पर तेजाब डालने वाले आरोपी व्यक्ति की पत्नी की पहले संदिग्ध मौत हो चुकी है। पत्नी की मौत को हादसा दिखा उसका मुआवजा भी आराेपी द्वारा लिए जाने की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि पत्नी की मौत मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई थी। आरोपी व्यक्ति का एक 15 साल का बेटा भी है। जबकि उसकी 17 साल की बेटी को उसने तेजाब डालकर हत्या करने का प्रयास किया। मंगलवार को ग्रामीणों ने लड़की के साथ हुई वारदात की सूचना सामाजिक कार्यकर्ता सुशील वर्मा को दी थी। जिसके बाद इस मामले में पुलिस कार्रवाई हुई।
थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की पर तेजाब डालने के मामले में उसी के आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की के मजिस्ट्रेट बयान भी दर्ज कराए गए हैं। फिलहाल उसका उपचार रोहतक पीजीआई में चल रहा है। -विकास कुमार एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी।