{"_id":"67b75c1f9c0b887db205b1e7","slug":"father-and-brother-killed-migrant-labourer-bhiwani-news-c-21-hsr1027-570354-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पिता और भाई ने प्रवासी मजदूर की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पिता और भाई ने प्रवासी मजदूर की हत्या की
Thu, 20 Feb 2025 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
मृतक मामले में कार्रवाई करते पुलिस अधिकारी।
भिवानी। गांव तिगड़ाना में रुपयों के लेनदेन के विवाद में पिता और भाई ने मिलकर प्रवासी मजदूर की पीटकर हत्या कर दी। हमले में मृतक की पत्नी भी घायल हो गई है। फिलहाल सदर पुलिस ने वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता और भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक मूल रूप से बिहार के मधेपुरा के झिटकिया का रहने वाला था।
सदर पुलिस को दी शिकायत में बिहार के मधेपुरा के झिटकिया निवासी संगीता ने बताया कि उनका पति विकास (27) पिछले दो साल से गांव तिगड़ाना में खेतों में मजदूरी करता था। संगीता ने बताया कि बुधवार को उसके ससुर और देवर ने मिलकर पैसों के लेन-देन के विवाद मेंं उनके साथ झगड़ा किया। दोनों ने मिलकर उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। उसके पति विकास को काफी गंभीर चोटें आईं। इसकी वजह से उसके पति की हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं, संगीता को भी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
सुबह किया था पूरे परिवार ने मिलकर खेत में काम
गांव के पूर्व सरपंच प्रदीप डाला ने बताया कि विकास और संगीता के चार बच्चे हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाला विकास अपने बीवी बच्चों के साथ खेतों में बने कमरे पर रहता था। उसके दो भाई और माता-पिता थोड़ी दूर अलग कमरे पर यहां रहते थे। सभी खेतों में खेतिहर मजदूरी का काम करते थे। यहां खेतिहर मजदूर को रोजाना 600 रुपये दिहाड़ी मिलती है। विकास और उसके परिवार ने मिलकर बुधवार सुबह दिन में खेतों में काम किया था, लेकिन शाम को वापस आने के बाद दिहाड़ी को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी। रात के समय भाई व पिता ने मिलकर लाठी डंडों से इन पर हमला कर दिया। इसमें विकास को काफी चोटें आई थीं। जमींदार के पास भी फोन किया गया। शाम तीन बजे तक वह पहुंचा और उसके बाद उसे अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पिता व भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
सदर पुलिस थाना भिवानी के एसएचओ नरेंद्र ने बताया कि पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि गांव तिगड़ाना में एक व्यक्ति की हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक का अपने पिता और भाई के साथ झगड़ा हुआ था। इसी में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हुई है। फिलहाल मृतक की पत्नी के बयान दर्ज कर पिता व भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।