{"_id":"68d840791e92ad24cd0164d4","slug":"farmers-will-now-receive-msp-of-rs-2200-instead-of-rs-2150-bhavantar-bonus-reduced-from-rs-625-to-rs-575-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140357-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब 2150 के बजाय किसानों को मिलेगा 2200 एमएसपी, 625 से घटकर 575 हुआ भावांतर बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब 2150 के बजाय किसानों को मिलेगा 2200 एमएसपी, 625 से घटकर 575 हुआ भावांतर बोनस
Sun, 28 Sep 2025 07:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:07 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। बाजरा की खरीद पर अब किसानों को 2150 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के बजाय 2200 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। इतना ही नहीं 625 रुपये भावांतर भरपाई योजना के तहत अब किसानों को प्राइवेट बाजरा बिक्री पर 575 रुपये प्रति क्विंटल बोनस मिलेगा।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने संशोधित समर्थन मूल्य को लेकर पत्र जारी कर दिया है। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से ही ये व्यवस्था लागू रहेगी। हरियाणा में बाजरा की सरकारी खरीद पर किसानों को 2150 रुपये समर्थन मूल्य निर्धारित किया था। इसी के साथ भावांतर भरपाई योजना के लिए सरकार ने 625 रुपये बोनस तय किया था। लेकिन विभाग ने इसमें शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार अब 2200 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है। इसी के साथ भावांतर भरपाई के तहत किसानों को 575 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खाता में भुगतान मिलेगा। भावांतर भरपाई का लाभ किसानों का बाजरा ई पोर्टल पर खरीद के माध्यम से सत्यापित जे फार्म के आधार पर दिया जाएगा।