फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers upset over not cutting mustard tokens, blocked the National Highway for an hour

Bhiwani News: सरसों के टोकन नहीं काटने को लेकर बिफरे किसान, एक घंटा नेशनल हाईवे पर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset over not cutting mustard tokens, blocked the National Highway for an hour
ढिगावा के अनाज मंडी के सामने नेशनल हाइवे 709ई पर ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर जाम लगाते किसान। 
भिवानी (ढिगावा मंडी)। ढिगावा मंडी में किसानों को सरसों के टोकन नहीं देने को लेकर शुक्रवार को किसान बिफर गए। गुस्साए किसानों ने दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर ढिगावा मंडी गेट के सामने सड़क पर करीब एक घंटा जाम लगा दिया। इसकी वजह से करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
विज्ञापन

जाम में डटे किसानों ने उनकी सरसों की सरकारी खरीद कराने की मांग की। वहीं किसानों को खरीद बंद होने का हवाला देकर टोकन नहीं दिए गए। वहीं जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। ढिगावा मंडी में सरसों की सरकारी खरीद चल रही है, लेकिन शुक्रवार को सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में सरसों की फसल लेकर मंडी पहुंच गए। किसानों को मंडी के किसान केंद्र में टोकन नहीं दिए गए। दोपहर तक सैकड़ों किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली में सरसों की फसल लेकर मंडी के बाहर जुट गए, मगर अधिकारियों ने टोकन नहीं दिया।
विज्ञापन

इसके बाद गुस्साए किसानों ने दिल्ली पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई एक्सटेंशन पर ढिगावा मंडी गेट पर ही जाम लगा दिया। किसानों द्वारा हाईवे पर जाम लगाए जाने से सैकड़ों वाहन भी जाम में फंस गए। वहीं स्कूली वाहन भी जाम में फंसे। रोडवेज बसों में भी मुसाफिर जाम में फंस गए। ढिगावा अनाज मंडी में नेफेड द्वारा सरसों की खरीद की जा रही थी। इसका कोटा पूरा होने के चलते किसानों के शुक्रवार सुबह से टोकन नहीं काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बरालु कुड़ल, कुड़ल बास, पहाड़ी, कारी गांव से किसान सुबह भूखे प्यासे अपने वाहनों में सरसों लादकर ढिगावा अनाज मंडी में पहुंचे थे। लेकिन किसानों के टोकन नहीं काटे जाने पर किसानों ने दिल्ली पिलानी नेशनल हाईवे 709ई एक्सटेंशन को जाम कर दिया।

इसके बाद मार्केट कमेटी के सचिव अनिल कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसानों की सरसों की खरीद हैफेड करेगी। टोकन आढ़तियों के फर्म के नाम लिखकर काटने शुरू किए गए। तब किसानों का गुस्सा शांत हुआ और हाईवे से जाम खोला। मौके पर पहुंचे कई किसानों का कहना था कि अब पता नहीं सरसों का टोकन फर्म के नाम कांटे जाने के बाद सरसों का भाव सरकारी रेट पर मिलेगा या आढ़ती अपनी मनमर्जी से काटने का काम करेंगे। इसकी पेमेंट को लेकर भी चिंतित किसान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed