फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers suffering production losses due to lack of scientific information: Dr. RK Saini

वैज्ञानिक जानकारी के अभाव में किसान उठा रहे उत्पादन का नुकसान : डॉ. आरके सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers suffering production losses due to lack of scientific information: Dr. RK Saini
​शिविर में किसानों को  संबो​धित करते डॉ. आरके सैनी।
जूई। फसलों से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी के अभाव में किसान उत्पादन और आर्थिक दृष्टि से नुकसान उठा रहे हैं। किसानों को उन्नत खेती के लिए कृषि विशेषज्ञों की सलाह लेकर वैज्ञानिक पद्धतियां अपनानी चाहिए। यह बात चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ. आरके सैनी ने गांव जूई में आयोजित कृषि शिविर को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी फसल से बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए उसकी उन्नत किस्मों, उर्वरकों के संतुलित प्रयोग, कीट एवं बीमारियों की रोकथाम, फसल के स्वभाव के अनुरूप कृषि कार्य, भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ाने के उपाय तथा जल संरक्षण की वैज्ञानिक जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। किसानों को कृषि विशेषज्ञों से उचित परामर्श लेकर अपनी फसलों का लाभप्रद उत्पादन करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने ग्वार की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों और बीमारियों की विस्तार से जानकारी भी दी।
विज्ञापन

कृषि शिविर में चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ. जगदेव सिंह ने भूमि की जल ग्रहण क्षमता बढ़ाने के लिए जैविक खादों के अधिक से अधिक प्रयोग पर बल दिया। वहीं कृषि विभाग के सेवानिवृत्त विषय विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र कौशिक ने मिट्टी में घटते ऑर्गेनिक कार्बन स्तर पर चिंता जताई। उन्होंने किसानों से फसल अवशेष जलाने के बजाय उन्हें मिट्टी में दबाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed