{"_id":"6a399238bf0ba29f41073c32","slug":"farmers-sit-in-at-the-sdm-office-continues-for-the-seventh-day-copies-of-the-us-trade-deal-were-burned-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152931-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एसडीएम कार्यालय पर किसानों का धरना सातवें दिन भी जारी, अमेरिकी ट्रेड डील की प्रतियां फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एसडीएम कार्यालय पर किसानों का धरना सातवें दिन भी जारी, अमेरिकी ट्रेड डील की प्रतियां फूंकी
विज्ञापन
तोशाम में धरनास्थल पर अमेरिकी ट्रेड डील की प्रतियां जलाते किसान।
भिवानी। हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण के लिए किसानों की उपजाऊ जमीन कम मुआवजे पर लेने के विरोध में तोशाम स्थित एसडीएम कार्यालय के समक्ष चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान किसानों ने अमेरिकी ट्रेड डील की प्रतियां फूंककर कथित कॉरपोरेट साठगांठ और भूमि अधिग्रहण नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
किसानों का आरोप है कि सरकार, प्रशासन और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के गठजोड़ के चलते भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की प्रक्रिया में बड़े स्तर पर हेरफेर किया गया है। इसी के विरोध में किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को धरना स्थल पर किसानों ने अमेरिकी ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही कॉरपोरेट साठगांठ के खिलाफ भी अपना रोष व्यक्त किया।
धरने की अध्यक्षता ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के संगठन महामंत्री राजपाल चाहर ने की जबकि संचालन जिला प्रधान भागू राम तोशाम ने किया। इस अवसर पर राज सिंह धनाना, जंगबीर अलखपुरा, कौर सिंह नंबरदार, रमेश चंद, सत्यवान सिंह, दयानंद फौजी और ईश्वर सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।