फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers should take advantage of PM Crop Insurance Scheme: Phogat

किसान उठाएं पीएम फसल बीमा योजना का लाभ : फोगाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers should take advantage of PM Crop Insurance Scheme: Phogat

विज्ञापन
भिवानी। पंचायत भवन के सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में डीसी ने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. विनोद फोगाट ने की। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे समय पर पंजीकरण कराकर योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।
उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दस्तावेज भेंट किए। डॉ. फोगाट ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इससे किसानों को फसल सुरक्षा मिलती है। फसल खराब होने की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है, जिससे उनकी आय सुरक्षित रहती है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को फसल बीमा से संबंधित दस्तावेज भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि यंत्र, फसल अवशेष प्रबंधन, ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ सहित किसान कल्याण की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही योजना के लाभ, बीमा क्लेम प्रक्रिया और प्राकृतिक आपदा की स्थिति में मिलने वाली सहायता के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर एसडीओ संजय मक्कड़ सहित कृषि विभाग के अनेक विषय विशेषज्ञ और कृषि यंत्र अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed