फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers road jaam, protest against cm, people

लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने लगाया जाम

Sun, 04 Apr 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
farmers road jaam, protest against cm, people
किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भिवानी-दादरी मार्ग पर जाम लगा नारेबाजी करते किसान। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रोहतक दौरे का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज की घटना के विरोध में रविवार को किसानों ने रोष जताया। किसानों ने कितलाना टोल पर करीब आधे घंटे तक नेशनल हाइवे जाम कर रोष जताया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। आधे घंटे के सांकेतिक जाम में ही मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसानों ने सिर्फ एंबुलेंस को ही जाने दिया।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने जाम लगाते हुए कहा कि किसानों के बदन पर पड़ी एक-एक लाठी सरकार के कफन में आखिरी कील साबित होगी। समय आने पर हर चोट का बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार लाख जतन कर ले लेकिन किसान, मजदूर आज अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं और वो तीन कृषि कानून रद्द होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। इसके लिए चाहे उन्हें कितनी बड़ी कुर्बानी देनी पड़े।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि सरकार के इशारे पर कभी किसान नेताओं पर हमला किया जा रहा है तो कभी उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। सरकार की मंशा तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए किसान आंदोलन को दबाने और कुचलने की है। सरकार की कार्रवाई लोगों को भड़काने की है। उन्होंने सरकार को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अब पानी नाक से ऊपर जा रहा है। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार इन ओछे हथकंडों से बाज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितलाना टोल पर धरने के 101वें दिन खाप सांगवान 40 के सचिव नरसिंह डीपीई, फौगाट खाप 19 के प्रधान बलवंत नंबरदार, बिजेंद्र बेरला, प्रताप सिंहमार, महेन्द्र प्रजापति, गंगाराम श्योराण, राजसिंह जताई, रतनी देवी, कमलेश भैरवी, अनिल शेषमा ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर सोमवार को भिवानी में एफसीआई के दफ्तर पर भिवानी जिले की सभी खाप, किसान, मजदूर, सामाजिक, व्यापारी और कर्मचारी संगठन सुबह 11 बजे इकट्ठे होंगे और शाम 6 बजे तक घेराव करेंगे। मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान, मास्टर शेरसिंह, राजू मान, रणधीर कुंगड़, रणधीर घिकाड़ा, नत्थूराम फौगाट, अजित सिंह सांगवान, दुष्यंत कलकल, संजय यादव, मंगल सुई, राजबीर बोहरा, जगदीश हुई, रामेश शर्मा, रत्तन सिंह, बुजन जांगड़ा, रामानंद धानक, अमर सिंह यादव, ओम चरखी, प्रकाश खानपुर, मौजीराम, नंदराम घिकाड़ा, ओमप्रकाश स्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed