{"_id":"6883c42e8c7cf9380f098a77","slug":"farmers-remained-steadfast-in-the-mahapadav-on-the-tenth-day-raised-slogans-against-the-government-womens-participation-increased-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137328-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दसवें दिन भी महापड़ाव में डटे किसान, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दसवें दिन भी महापड़ाव में डटे किसान, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी
Fri, 25 Jul 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
लोहारू में किसान महापड़ाव को संबोधित करती किसान नेत्री कविता आर्य।
लोहारू। करोड़ों रुपये के बीमा क्लेम भुगतान को लेकर लोहारू में किसानों का महापड़ाव शुक्रवार को दसवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया और चेतावनी दी कि जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
खास बात यह रही कि अब इस आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी भी तेजी से बढ़ रही है और ग्रामीण महिलाएं भी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो गई हैं।महापड़ाव को संबोधित करते हुए किसान नेत्री एवं एडवोकेट कविता आर्य ने कहा कि अब इलाके की महिलाएं भी इस लड़ाई में पीछे नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों का हक देना ही होगा, अन्यथा यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। शुक्रवार के कार्यक्रम में मंच संचालन जगरोशन रोढ़ा, धर्मपाल बारवास और पृथ्वी सिंह गोठड़ा ने किया।
इस अनिश्चितकालीन महापड़ाव में अशोक आर्य एडवोकेट, मुकेश नंबरदार कासनी, जिला अध्यक्ष रामफल देशवाल, इंद्राज दमकोरा सहित अनेक किसान नेता मौजूद रहे। किसानों ने स्पष्ट किया कि बीमा क्लेम भुगतान में हो रही देरी किसानों के साथ अन्याय है और अब इस अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।