फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers put locks in Jui PACS

Bhiwani News: खाद न आने पर किसानों ने जूई पैक्स में लगाया ताला, जमकर की नारेबाजी

Sat, 21 Dec 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers put locks in Jui PACS
जूई। जूई पैक्स कर्मचारियों और भिवानी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में तैनात एक महिला कर्मचारी के बीच आपसी विवाद का खमियाजा 28 गांवों के हजारों किसानों को भुगतना पड़ रहा है। जूई पैक्स की ओर से सितंबर और अक्तूबर में दो बार खाद की मांग का पत्र भिवानी मुख्यालय भेजा जा चुका है। इसके बावजूद पैक्स को खाद नहीं भेजी जा रही। जूई पैक्स में खाद न आने पर शुक्रवार को किसानों ने ताला लगाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने 27 दिसंबर को 28 गांवों की महापंचायत बुलाई है। इसमें बैंक और पैक्स पर स्थायी रूप से ताला लगाने पर विचार किया जाएगा। इस मामले में बैंक के सीईओ ने कहा कि खाद मामले में डीआरओ के पास जांच चल रही है। डीआरओ ने कहा कि मामला खाद का नहीं पैक्स कर्मचारियों की तनख्वाह से जुड़ा है। जल्द खाद भेजी जाएगी।
विज्ञापन

खाद न मिलने से किसान परेशान : जूई के सैकड़ों किसान शुक्रवार को प्रधान सूरत सिंह पहलवान की अगुवाई में पैक्स कार्यालय पहुंचे। खाद न आने का कारण पूछने पर कर्मचारियों ने भिवानी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में तैनात एक अस्थायी महिला कर्मचारी की लापरवाही बताई। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने नवंबर और अक्तूबर में 10,000 कट्टे डीएपी और 15,000 कट्टे यूरिया की मांग भेजी थी लेकिन रंजिश के कारण महिला कर्मचारी खाद की मांग आगे नहीं भेज रही। इस कारण जूई पैक्स के अधीन 28 गांवों में खाद नहीं मिल पा रही। किसानों ने बुवाई तो कर ली लेकिन अब खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। बैंक प्रबंधक के साथ कहासुनी के बाद किसानों ने पैक्स कर्मचारियों को अंदर बंद कर ताला लगा दिया। एक घंटे हंगामा करने के बाद किसानों ने ताला खोल दिया। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर तक खाद न आने पर 28 गांवों की महापंचायत बुलाकर स्थायी तालाबंदी की जाएगी। भिवानी मुख्यालय में तैनात कर्मचारी सरोज ने बताया कि वह जानकारी नहीं दे सकतीं। भारतीय किसान यूनियन के हलका प्रधान सूरत सिंह पहलवान ने मांग पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जगजीत सिंह के अनशन के समर्थन में धरने पर बैठे किसान

भिवानी। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन के समर्थन में शुक्रवार को जिले के किसानों ने लघु सचिवालय के समक्ष भूख हड़ताल की तथा प्रधानमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा। किसानों ने तेल पाइप लाइन के मुआवजे की भी मांग की। इस मौके पर पगड़ी संभाल जट्टा संघर्ष समिति के किसान नेता भी धरने पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता भाकियू चढूनी के जिला अध्यक्ष राकेश आर्य ने की। उन्होंने कहा कि आंदोलनरत किसानों की सभी मांगें जायज व तथ्यात्मक है जिनको सरकार द्वारा तुरंत मान लेनी चाहिए। कामरेड ओमप्रकाश, कमल प्रधान, देवराज महता, मनोज बागड़ी, पगड़ी संभाल जट्टा संघर्ष समिति से प्रवीण नैन ने कहा कि कृषि विपणन नीति के नए मसौदे में मंडी से बाहर निजी स्थानों को भी मंडी मानने की शर्त गलत है, क्योंकि इससे किसान को सीधे तौर पर नुकसान होगा तथा सरकार को भी राजस्व की हानि होगी। ऐसे में वे सरकार से मांग करते हैं कि तुरंत प्रभाव से इस मसौदे को वापस लिया जाए।


लघु सचिवालय के समक्ष बैठे अनशनकारियों में राकेश आर्य, चांदीराम कुंगड़, राजेंद्र डोहकी, नरेश श्योराण पहाड़ी, वीरभान गिल, करतार गिल, सतीश यादव, कमलजीत यादव, जयपाल कोंट, सोमबीर दुहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed