फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers protest, parshad, bjp leader

किसानों के समर्थन में जजपा नेता, दो भाजपा पदाधिकरियों ने दिए इस्तीफे

Tue, 08 Dec 2020 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, parshad, bjp leader
उपायुक्त कार्यालय में अपना त्यागपत्र दिखाते नगर पार्षद ईश्वर मान। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन सरकार के लिए आफत बन गया है। सोमवार को जजपा नेता शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी ईश्वर मान ने अपने पार्षद पद, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व इंडिया स्पोर्ट्स संघ के प्रदेश संगठन मंत्री विनोद सांगवान, भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव सूरजमल उर्फ बल्लू आलमपुरिया ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दो घंटे ओपीडी नहीं करने का निर्णय लिया है। बाजार बंद और मंडी बंद को लेकर दिनभर अफवाह उड़ती रही और इन पर अभी भी संशय बरकरार है।
विज्ञापन

हालांकि यहां के पदाधिकारियों ने किसानों को समर्थन देने की बात तो कही है मगर प्रतिष्ठान खोलने की भी बात कही है। किसान संगठन और कर्मचारी संगठन दिनभर जनसंपर्क अभियान चलाते रहे वहीं बाजारों में भी भारत बंद को समर्थन देने के लिए लाउडस्पीकर से घोषणाएं की गई। जिला प्रशासन ने भी बंद से निपटने के लिए तैयारी की और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। पुलिस को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

आईएमए के डाक्टर दो घंटे बंद रखेंगे ओपीडी
आईएमए हरियाणा वर्ष 2021 के अध्यक्ष डॉ. करण पूनिया के नेतृत्व में स्टेट आईएमए का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त जयबीर आर्य से मिला और उनके माध्यम से प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, नीति आयोग, नेशनल मेडिकल कमिशन इंडियन मेडिसिन के चेयरमैन को ज्ञापन भेजा। एक अन्य ज्ञापन हरियाणा के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री व उपायुक्त को सौंपा। सचिव डॉ. मुकेश पंवार व कोषाध्यक्ष डॉ. स्वस्ति शर्मा ने बताया कि पूरे देश में आईएमए के चिकित्सक आठ दिसंबर को दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक अपनी सभी रूटीन ओपीडी व अस्पताल की सेवाएं बंद रखेंगे। केवल इमरजेंसी एवं कोरोना के मरीजों को ही देखा जाएगा। 11 दिसंबर को सुबह छह बजे से लेकर शाम छह बजे तक सभी मेडिकल सेवाएं बंद रखी जाएंगी। राज्य आईएमए विशेषज्ञ संघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र तनेजा व राज्य कार्यकारिणी सदस्य डॉ. लवकेश रोहिल्ला, राज्य अध्यक्ष डॉ. करन पूनिया ने बताया कि 19 नवंबर 2020 को सीसीआईएम ने एक नोटिफिकेशन जारी करके आयुर्वेद चिकित्सकों को 58 प्रकार की शल्य चिकित्सा करने की अनुमति प्रदान की है। यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय सरकार द्वारा लिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईश्वर मान ने अपने पद से दिया इस्तीफा
जजपा के शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी ईश्वर मान ने अपने पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है, जिसे उसका जमीर नहीं मानता। साथ ही कहां कि जजपा पदाधिकारियों को शासन-प्रशासन में मान-सम्मान नहीं मिल रहा। चार जनवरी को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गांव तालू में 12.08 लाख से डॉ. भीमराव आंबेडकर हाल व ढोलान ठोला की चौपाल के लिए 4.29 लाख मंजूर किए थे। मुख्यमंत्री स्टाफ व ओएसडी ने फाइलें दबा ली। इसके लिए वे 12 बार चंडीगढ़ के चक्कर लगा चुके है। सरकार ने पार्षदों की पेंशन बनाने की घोषणा की थी, जो अब तक पूरी नहीं हुई। ईश्वर मान ने उपायुक्त को अपना इस्तीफा सौंपा।
भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने दिया इस्तीफा
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों को समर्थन देते हुए भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व इंडिया स्पोर्ट्स संघ के प्रदेश संगठन मंत्री विनोद सांगवान मिताथल ने अपने पद से इस्तीफा दिया हैं। विनोद सांगवान मिताथल ने कहा कि सरकार देश में आम लोगों व किसानों के खिलाफ फैसले ले रही है। सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था, व्यापारी को खत्म करके बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया है। साथ ही प्रदेश के भाईचारे को बिगाड़ने का भी आरोप लगाया।
भाजपा युवा मोर्चा जिला सचिव ने अपने पद से दिया इस्तीफा
तोशाम। भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव सूरजमल उर्फ बल्लू आलमपुरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही किसानों की मांग नहीं मानी तो वे अपने पंचायत समिति के पद से भी इस्तीफा दे देंगे। वे किसानों के साथ हैं। बल्लू आलमपुरिया ने कहा कि किसानों की मांग जायज है जिस दिन से ये तीनों कानून बने हैं, उसी समय किसान विरोध कर रहे हैं। लेकिन सरकार किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। बल्लू ने कहा कि उसने किसान आंदोलन के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
बंद के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश ने नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
विभिन्न किसान यूनियन के आठ दिसंबर को भारत बंद के आह्वान के चलते जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश जयबीर सिंह आर्य ने विभिन्न जरूरी जगहों के लिए ड्यूटी मजिस्टे्रट नियुक्त किए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई है। बंद के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त जिला में ओवरऑल इंचार्ज और सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में ओवरऑल इंचार्ज होंगे। साथ ही जिला में धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं।
जिलाधीश की ओर से जारी आदेशानुसार तहसीलदार भिवानी के साथ थाना शहर प्रबंधक संदीप कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्ण कुमार के साथ थाना सिविल लाईन से निरीक्षक, सिंचाई विभाग के एसडीओ जोगेंद्र यादव के साथ औद्योगिक थाना प्रबंधक पवन कुमार, जिला बाल कल्याण अधिकारी सोमदत्त खुंडिया के साथ थाना सदर प्रबंधक विद्यानंद, उप तहसीलदार बवानीखेड़ा अशोक कुमार के साथ थाना बवानीखेड़ा के प्रबंधक रविंद्र कुमार, उप तहसीलदार तोशाम रवि कुमार के साथ थाना प्रबंधक जय सिंह, उप तहसीलदार कृष्ण कुमार के साथ रणबीर सिंह, थाना प्रबंधक सिवानी, अशोक कुमार उप तहसीलदार लोहारू के साथ रमेश चंद्र , थाना प्रबंधक लोहारू, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता, भिवानी संजीव कुमार के साथ सुनील कुमार, थाना जुई कलां को और उप तहसीलदार सुरेश कुमार बहल के साथ सुंदरपाल, थाना प्रबंधक बहल की नियुक्ति की गई है। वहीं दूसरी ओर जिलाधीश ने रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज की मांग पर बौंद जल सेवाएं मंडल के एसडीओ प्रियव्रत को रेलवे स्टेशन पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
कोट्स-
भिवानी अनाज मंडी में आढ़ती किसानों के समर्थन में मंगलवार सुबह धरना देंगे और तीनों कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी करेंगे। आढ़ती पूरी तरह से किसानों के आंदोलन में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डटकर खड़े हैं।
- रामनिवास गुप्ता सिवानीवाला, प्रधान दी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन भिवानी।
भिवानी में सभी पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। कोई भी पेट्रोल पंप बंद नहीं होगा और पेट्रोल एवं डीजल के लिए किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जिला प्रशासन को भी इस संबंध में पूरी तरह से आश्वस्त कराया गया है।

- मामनचंद गुप्ता राज्य महासचिव, पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन।
हम किसानों का समर्थन करते हैं। आठ दिसंबर को दुकानें बंद करने को लेकर व्यापारियों में असमंजस की स्थिति है। इस संबंध में सुबह बैठक की जाएगी और उसमें कोई निर्णय लिया जाएगा।
- भानूप्रकाश, अध्यक्ष नगर व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed