फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers protest, kitlana toll, wheat puchasing start

किसानों ने सरकार से की गेहूं खरीद फिर शुरू कराने की मांग

Mon, 10 May 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, kitlana toll, wheat puchasing start
भिवानी। हरियाणा की गठबंधन सरकार को अगर किसान और मजदूर की जरा सी फिक्र है तो उसे अविलंब गेहूं की खरीद शुरू करानी चाहिए। घोर संकट की घड़ी में विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। यह मांग कितलाना टोल पर किसानों के धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने रखी। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोरोना की आड़ में खरीद पर पूरी तरह से रोक लगाकर किसान और मजदूरों के साथ अन्याय किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे किसान और मजदूरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि किसान पूरे साल भर का खर्चा रबी फसल को बेचकर चलाता है वहीं अधिकतर मजदूर भी उस पर आश्रित हैं। खरीद बंद होने से बच्चों की पढ़ाई, बिजली पानी के साथ रसोई का खर्चा वे कहां से लेकर आएंगे सरकार ने इस पर कोई गौर नहीं किया। उन्होंने कहा कि उठान धीमे होने के कारण बहुत से किसानों को अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार को विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के 136वें दिन सांगवान खाप 40 के कन्नी प्रधान सुरजभान सांगवान, श्योराण खाप 25 से देशराम भांडवा, किसान सभा के रणधीर कुंगड़, युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल प्रधान, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के फूलचंद ढानालाडनपुर, चौगामा खाप के मीर सिंह निमड़ीवाली, महिला मोर्चा से संतोष देशवाल, कृष्णा, संतरा डोहकी, राजबाला कितलाना ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता अपने जायज हकों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने कोरोना की आड़ में आंदोलन से छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। धरने का मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर मास्टर ताराचंद चरखी, सुरेंद्र सरपंच कुब्जानगर, जागेराम डीपीई, सुखदेव पालवास, रामफल देशवाल, सत्यवान कालूवाला, सुबेदार सतबीर सिंह, समुंद्र कितलाना, कप्तान रामफल डोहकी, जगदीश हुई, देशमुख दादरवाल, पवन ठेकेदार गोरीपुर, कमल सांगवान, ईश्वर कोंट, हरबीर नंबरदार कितलाना, महाबीर जांगड़ा चांग, राजेंद्र घिकाड़ा, जगमाल शीशवाला, समुंद्र सिंह डोहकी, बलजीत मानकावास, सुलतान खान, परमजीत फतेहगढ़ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed