{"_id":"65efe5f21c3b5abaaa0f24e0","slug":"farmers-protest-in-bhiwani-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-114501-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 14 मार्च को दिल्ली महापंचायत में शामिल होने के लिए नंदगांव से चलाया किसान मजदूर जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 14 मार्च को दिल्ली महापंचायत में शामिल होने के लिए नंदगांव से चलाया किसान मजदूर जत्था
Tue, 12 Mar 2024 10:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:49 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। अखिल भारतीय किसान सभा व संयुक्त किसान मोर्चा ने 14 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाली महापंचायत के लिए किसान मजदूरों का जत्था रवाना किया। जत्थे का नेतृत्व किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल, उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश, युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान ने किया।
उन्होंने बताया कि 2022-23 का बकाया बीमा क्लेम व मुआवजा देने, बाजरे का भावांतर राशि किसानों के खातों में डालने, 2023-24 की खरीफ व रबी फसलों का बीमा प्रीमियम क्षेमा कंपनी को दिया माना जाए और ओलों से बर्बाद फसलों का बीमा क्लेम देने की प्रक्रिया शुरू करने, बकाया पड़े ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने व 14 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली किसान मजदूर महापंचायत में शामिल होने के लिए नंदगांव से किसान मजदूर जत्था चलाया गया है।
जत्था विभिन्न गांव नन्दगांव, रूपगढ़, झरवाई, निमड़ीवाली, कितलाना से होता हुआ गोरीपुर पहुंचा। किसान नेताओं ने कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों के किसानों ने नागरिक उपमंडल अधिकारी तथा नगराधीश के माध्यम से जिला उपायुक्त को ज्ञापन देकर बर्बाद फसलों की विशेष गिरदावरी व 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की थी। उस समय मौके पर उपस्थित दोनों अधिकारियों एवं विधायक घनश्याम सर्राफ ने विशेष गिरदावरी करवाने व न्यायोचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया था। परंतु आज तक विशेष गिरदावरी नहीं हुई है। किसानों को क्षतिपूर्ति पोर्टल में उलझा दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उपरोक्त मांगों को लागू नहीं किया तो किसान आंदोलन चलाने पर मजबूर होंगें। 14 मार्च को रामलीला मैदान दिल्ली में अपनी मांगों के लिए किसान मजदूर राष्ट्रीय महापंचायत में भिवानी से सैकड़ों किसान मजदूर भाग लेंगे। जत्थे में किसान सभा के ब्लाक प्रधान नरेंद्र धनाना, संयुक्त किसान मोर्चा के बलबीर सिंह बजाड़ व अनूप राठी शामिल थे। इस दौरान नंदगांव के किसान प्रदीप यादव, झरवाई के रामबीर सांगवान, नीमड़ीवाली के लीलाराम, कितलाना के सूबेदार सतबीर सिंह व गोरीपुर के किसान मौजीराम ने जत्थे का अपने-अपने गांव में स्वागत किया।