फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers protest, agriculture bill, kitlana toll

आज धरने की कमान युवाओं के हाथ, मनेगा शहीदी दिवस

Tue, 23 Mar 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, agriculture bill, kitlana toll
भिवानी। शहीदी दिवस पर मंगलवार को कितलाना समेत सभी किसान धरनों की कमान युवाओं के हाथ में होगी। सभी जगह शहीदी दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए सोमवार को दिनभर बैठकों का दौर चला और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। किसानों ने नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान राकेश आर्य ने कितलाना टोल प्लाजा पर चल रहे धरने में कहा कि किसान आंदोलन में बुजुर्गों के मार्गदर्शन में युवा संघर्ष कर रहे हैं और निश्चित तौर पर जीत हासिल करेंगे। मंगलवार को शहीदी दिवस के मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा ने युवा दिवस मनाने का फैसला लिया है। चाहे दिल्ली बॉर्डर हो या टोल युवा वर्ग कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र छपार ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। जिन्होंने अल्पायु में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी थी। किसान नेता राजू मान ने कहा कि युवा दिवस पर धरने की पूरी कमान युवाओं के हाथों में होगी। अध्यक्ष मंडल, मंच संचालन से लेकर वक्ता भी युवा होंगे। निर्णायक घड़ी आ गई है और जीत अब ज्यादा दूर नहीं है। 88वें दिन खाप सांगवान 40 के सचिव नरसिंह डीपीई, सर्वजातीय श्योराण खाप 25 के प्रधान बिजेंद्र बेरला, फौगाट खाप 19 के प्रधान बलवंत नम्बरदार, दिवान सिंह जाखड़, मंगल सुई, राकेश आर्य, निम्बो देवी, मूर्ति देवी, सुभाष यादव और जागेराम सरपंच ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। मंच संचालन गंगाराम श्योराण ने किया। इस अवसर पर दिलबाग ग्रेवाल, सुरजभान प्रधान 22 बिरही कन्नी, मास्टर राजसिंह जताई, सुरजभान सांगवान प्रधान 13 कन्नी झोझू, धर्मपाल महराणा, राजकुमार हड़ौदी, राजसिंह बिरही, मास्टर टेकराम, पृथ्वी नम्बरदार, धर्मपाल, सूबेदार सुरजभान सोरखी, जयकरण जुई, संदीप भिवानी, रामकुमार सोलंकी, अनूप राठी, रणबीर पीटीआई, मीरसिंह निमड़ीवाली, कप्तान रामफल, कमल सांगवान, राजबीर बोहरा, रत्तन सिंह बडेसरा, ऋषिराम, अजित सिंह सांगवान, होशियार सिंह कमिश्नर, जगदीश हुई, प्रेम सिंह, चंद्र सिंह सांगवान, देशराम भांडवा, सत्यवान कालुवाला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

गढ़ी सांपला तक निकाली जाएगी बाइक रैली
सामाजिक संगठनों द्वारा 25 मार्च को भिवानी व चरखी दादरी से लेकर गढ़ी सांपला स्थित दीनबंधु सर छोटूराम स्मृति स्थल तक बाइक रैली निकाली जाएगी। जिसमें दो हजार से अधिक बाइक शामिल होंगी। यह फैसला सोमवार को सर छोटूराम विचार मंच, किसान चैंबर ऑफ कॉमर्स, एसवाईएल वाया हिमाचल मंच व युवा शक्ति बदलाव की ओर की बैठक में लिया गया। किसान चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष वीरेंद्र किरोड़ी ने कहा किसानों के समर्थन में उक्त चारों संगठन की ओर से 25 मार्च को सुबह भिवानी व चरखी दादरी से बाइक रैली निकाली जाएगी, जो कि गांव गढ़ी सांपला स्थित सर छोटूराम स्मृति स्थल पहुंचेगी और सर छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे। इस मौके पर जितेंद्रनाथ, अशोक सिवाच, ब्रह्मानंद एडवोकेट, रज्जू अहलावत, कृपाल सिंह सरपंच, दीपा तंवर, सुरेश ओड, अक्षय अलखपुरा एडवोकेट, वीरेंद्र श्योराण, दुष्यंत गब्बू, राजबाला श्योराण एडवोकेट, पवन पंघाल, शमशेर बलियाली, धर्मेद्र बल्हारा, भरत खटाना, अजय बड़ेसरा, सुरेश प्रिंसिपल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed