फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers protest against agriculture bill, kitlana toll, women farmer

प्रधानमंत्री का पुतला फूंक मनाया काला दिवस

Wed, 26 May 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
farmers protest against agriculture bill, kitlana toll, women farmer
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर कितलाना टोल पर आज किसान मजदूरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला जला काला दिवस मनाया। धरने पर बड़ी संख्या में जहां महिलाएं काली चुनरी ओढ़कर पहुंची वहीं युवा बाजुओं और माथे पर काली पट्टी बांध कर आए। इस दौरान किसान मजदूरों ने सरकार की बेरुखी को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

सांगवान खाप-40 के सचिव नरसिंह डीपीई ने कहा कि किसान आंदोलन की चर्चा आज दूर-दूर तक है। आजादी के बाद हिंदुस्तान में ये पहला आंदोलन है जो इतना लंबा और शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में 450 से ज्यादा किसानों की शहादत के बाद भी देश के अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर पूरे संयम से संघर्ष के पथ पर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि सर्दी झेलने के बाद किसान आज 40 डिग्री से अधिक तापमान में अपनी वाजिब मांग पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सरकार निष्ठुर बनी हुई है।
विज्ञापन

कितलाना टोल पर धरने के 153वें दिन कांग्रेस पार्टी की ओर से सुशील धानक, जोरावर सांगवान और बलजीत फौगाट ने काला दिवस पर समर्थन देने की घोषणा की। इसके साथ इनेलो से कप्तान रामफल और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के रत्तन पाल तिगड़ाना, प्रताप सिंहमार, ईश्वर कोंट और संतोष देशवाल ने कहा कि उनकी पार्टी किसानों के आंदोलन में बराबर सहयोग करते रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को धरने की खाप सांगवान 40 के सचिव नरसिंह डीपीई, फौगाट खाप उन्नीस के प्रधान बलवंत नंबरदार, श्योराण खाप के प्रधान बिजेंद्र बेरला, किसान सभा के मास्टर शेर सिंह, गंगाराम श्योराण, सुभाष यादव, रामफल देशवाल, शकुन्तला जाटू लुहारी, कस्तूरी डोहकी, निर्मला पांडवान ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर सुरजभान सांगवान, रणधीर घिकाड़ा, सुरेश फौगाट, राजू मान, शमशेर फौगाट, एडवोकेट संजीव तक्षक, वीरेंद्र डूडी, अमित सांगवान, कमल प्रधान, राज सिंह बिरही, पंवार खाप से महाबीर मास्टर, सुरेंद्र कटारिया, राजकुमार हड़ौदी, डॉ. ओमप्रकाश, अनोखी मंदोली, सज्जन डांडमा, रणधीर कुंगड़, अपूर्व यादव, बबलू फतेहगढ़ इत्यादि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed